भारत का शेड्यूल अब क्या है?
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारत को अब 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड से, 3 नवंबर को अफगानिस्तान से, 5 नवंबर को स्कॉटलैंड से और 8 नवंबर को नामीबिया से भिड़ना है। भारत के लिए सबसे मुश्किल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में होने वाली है। टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाई है। वहीं, टीम की नजर मंगलवार को होने वाले न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच पर भी होगी।