विराट कोहली टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में वह इस वैश्विक टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। वह टीम को अपनी कप्तानी में आईसीसी का पहला खिताब तो दिलाना चाहेंगे साथ ही विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाकर महेला जयवर्धने को भी पीछे छोड़ना चाहेंगे।
इससे वह 240 रन दूर हैं। उन्होंने अभी तक 16 मैचों में 86.33 की औसत और 133.04 की औसत से 777 रन बनाए हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान जयवर्धने ने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं। वह 1000 रन बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।
गेल को चाहिए सिर्फ 97 रन
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस रिकॉर्ड से सिर्फ 97 रन दूर हैं। इस चालीस वर्षीय बल्लेबाज के नाम 28 मैचों में 920 रन हैं।
शतक के बावजूद हारा वेस्टइंडीज
आठ जो शतक लगे उनमें से सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब शतकीय पारी खेलने के बावजूद टीम नहीं जीत पाई। ऐसा पहले ही विश्व कप में वेस्टइंडीज के साथ हुआ। क्रिस गेल (117) इस वैश्विक टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेेबाज बने पर उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका से 14 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हार गई। वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 205 रन बनाए जिसे अफ्रीका ने 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी
खिलाड़ी टीम रन मैच औसत स्ट्राइरेट 100/50 4/6
महेला जयवर्धने श्रीलंका 1016 31 39.07 134.74 01/06 111/25
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 920 28 40.00 146.73 02/07 75/60
तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका 897 35 30.93 124.06 00/06 101/20
विराट कोहली भारत 777 16 86.33 133.04 00/09 73/19
एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 717 30 29.87 143.40 00/05 51/30
विश्व कप के सात शतकवीर
खिलाड़ी टीम बनाम स्कोर वर्ष/मैदान
क्रिस गेल वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका 117 2007/जोहानिसबर्ग
सुरेश रैना भारत दक्षिण अफ्रीका 101 2010/ग्रोस आइलेट
महेला जयवर्धन श्रीलंका जिंबाब्वे 100 2010/पोविडेंस
ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड बांग्लादेश 123 2012/पल्लिकेल
एलेक्स हेल्स इंग्लैंड श्रीलंका 116* 2014/चटगाव
अहमद शहजाद पाकिस्तान बांग्लादेश 111* 2014/ढाका
तमीम इकबाल बांग्लादेश ओमान 103* 2016/धर्मशाला
क्रिस गेल वेस्टइंडीज इंग्लैंड 100* 2016/मुंबई
-260/6 सर्वोच्च स्कोर है जो श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ जोहानिसबर्ग में बनाया था
-218/4 भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है जो उसने डरबन में 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। वहीं 79 रन टीम का सबसे कम स्कोर है जो 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था
-39 रन का न्यूनतम स्कोर नीदरलैंड ने 2014 में चटगाव में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
-172 रन की सबसे बड़ी श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ दर्ज की थी
-90 रन की बड़ी जीत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलंबो में 2012 में हासिल की थी।
-01 रन की सबसे नजदीकी जीत चार बार टीमों ने दर्ज की। इसमें भारत ने दो बार और न्यूजीलैंड व दक्षिण अफ्रीका ने एक बार
-28 सर्वाधिक अतिरिक्त रन दक्षिण अफ्रीका ने 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लुटाए थे
-05-05 बार सर्वाधिक पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और श्रीलंका के दिलशान शून्य पर आउट हुए हैं
-35 रिकॉर्ड मैच श्रीलंका के दिलशान ने खेले हैं। पाक के अफरीदी (34) दूसरे और भारत के धोनी (33) तीसरे नंबर पर हैं
-20 रिकॉर्ड मैच धोनी ने कप्तान के रूप में 33 मैचों जीते हैं। सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी माही के नाम है
-166 रन की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रीलंका के जयवर्धने और कुमार संगकारा के नाम है जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2007 में दूसरे विकेट के लिए निभाई थी