फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: विराट और अनुष्का ने साथ में किया ब्रेकफास्ट, बेटी वामिका के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर

Wed, 20 Oct 2021 08:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी ने कुछ महीने पहले खिलाड़ियों को विश्व कप के दौरान परिवार को साथ रखने कि इजाजत दे दी थी। इसके साथ ही बीसीसीआई ने भी परिवार वालों को आईपीएल के दौरान साथ रखने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लंबे समय बाद एकसाथ नजर आए हैं। इस मौके पर उन्होंने अनुष्का के साथ फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। तस्वीर में विराट, अनुष्का और बेटी वामिका के साथ ब्रेकफास्ट करते नजर आ रहे हैं। विराट फिलहाल टीम इंडिया के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हैं और टी-20 विश्व कप की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन


आईसीसी ने कुछ महीने पहले खिलाड़ियों को विश्व कप के दौरान परिवार को साथ रखने कि इजाजत दे दी थी। इसके साथ ही बीसीसीआई ने भी परिवार वालों को आईपीएल के दौरान साथ रखने की इजाजत दी थी। हालांकि, अनुष्का आईपीएल के दौरान कुछ दिनों के लिए मुंबई लौट आई थीं। अब वह फिर से यूएई पहुंच गई हैं और विश्व कप में टीम इंडिया को चीयर करती दिखेंगी।

इसके अलावा कई और क्रिकेटर्स भी अपने परिवार वालों को लेकर यूएई पहुंचे हैं। इनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या समेत कई क्रिकेटर्स शामिल हैं। हालांकि, तस्वीरों में विराट और अनुष्का के अलावा वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है, क्योंकि वह विपरीत दिशा में बैठी हैं। 
विज्ञापन

विराट कोहली और वामिका - फोटो : सोशल मीडिया
विराट और अनुष्का पहले भी कई बार वामिका के साथ फोटो शेयर कर चुके हैं। हालांकि, यह दोनों इन तस्वीरों में वामिका का चेहरा नहीं आने देते। वामिका के जन्म के समय ही विराट और अनुष्का ने कहा था कि वह बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखेंगे। उन्होंने कहा था कि सही समय आने पर वह वामिका को सोशल मीडिया के सामने लाएंगे। विराट ने कहा था कि इन चीजों पर फैसला सिर्फ वामिका लेंगी।

इससे पहले अनुष्का ने अष्टमी के अवसर पर वामिका के साथ तस्वीर शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि वामिका मुझे ताकत देती हैं। इसके अलावा अनुष्का ने एक और फोटो शेयर की। इसमें विराट कोहली और वामिका खेलते हुए नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें