फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: युगांडा ने अनोखे तरीके से टीम का किया एलान, 43 वर्षीय नसुबुगा को भी मिली जगह, देखें वीडियो

Tue, 07 May 2024 09:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युगांडा ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 43 साल के ऑफ स्पिनर फ्रैंक नसुबुगा को भी शामिल किया है जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। युगांडा ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के मुख्य दौर में पहुंची है।
विज्ञापन
फ्रैंक नसुबुगा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए कई टीमों ने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस वैश्विक टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही है और सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसमें से चार टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। हाल ही में भारत ने भी रोहित शर्मा की अगुआई में टीम घोषित की थी। हालांकि, पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही युगांडा की टीम ने अनोखे अंदाज में टीम घोषित की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

वीडियो जारी कर घोषित की टीम
न्यूजीलैंड ने भी टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित करते समय अनोखा प्रयोग किया था जिसमें उन्होंने दो बच्चों के द्वारा खिलाड़ियों की घोषणा की थी। अब युगांडा की टीम ने भी नया तरीका अपनाया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। युगांडा ने एक वीडियो जारी कर टीम की घोषणा की जिसमें एक व्यक्ति बाजार, नाइट क्लब, जिम जा रहा है और हर जगह उसे एक खिलाड़ी के नाम का कार्ड दिया जा रहा है। वह व्यक्ति युगांडा क्रिकेट टीम की जर्सी पहना हुआ है। मालूम हो कि युगांडा ने पिछले साल नवंबर में रवांडा पर नौ विकेट से जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। 

विश्व कप में हिस्सा लेने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे नसुबुगा
युगांडा ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 43 साल के ऑफ स्पिनर फ्रैंक नसुबुगा को भी शामिल किया है जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। युगांडा ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के मुख्य दौर में पहुंची है। ब्रायन मसाबा टीम के कप्तान होंगे, जबकि रियाजत अली शाह उपकप्तान होंगे। 

अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू करेगी अभियान
युगांडा की टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ तीन जून को गुयाना में होने वाले मैच से करेगी। युगांडा की टीम ग्रुप-सी में शामिल है जिसमें न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और मेजबान वेस्टइंडीज भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन

युगांडा की टीम इस प्रकार है...

ब्रायन मसाबा (कप्तान), रियाजत अली शाह (उपकप्तान), केनेथ वायसवा, दिनेश नकरानी, फ्रैंक नसुबुगा, रौनक पटेल, रोजर मुकासा, कोसमस किवुता, बिलाल हासुन, फ्रेड एचेलम, रॉबिंसन ओबुया, सिमॉन सेसाजी, हेनरी सेंयोंडो, अल्पेश रामजानी, जुमा मियाजी।
रिजर्वः रोनाल्ड लुताया, इनोसेंट मवेबजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें