फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: टी20 विश्व कप की टीम में सिर्फ एक अश्वेत अफ्रीकी खिलाड़ी, सीएसए की हो रही आलोचना

Wed, 15 May 2024 09:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

वनडे विश्व कप 2023 के दौरान दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय संभावित टीम में रबाडा सहित छह अश्वेत खिलाड़ी शामिल थे। सीएसए के एक नियम के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका की टीम में छह अश्वेत खिलाड़ियों का होना जरूरी है, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए चुनी टीम में रबाडा के रूप में केवल एक अफ्रीकी अश्वेत खिलाड़ी मौजूद है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : twitter @ProteasMenCSA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप का आगाज अगले महीने होने जा रहा है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस विश्व कप के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत कई बड़ी टीमों ने अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। टी20 विश्व कप टीम में कागिसो रबाडा के रूप में सिर्फ एक अश्वेत खिलाड़ी को शामिल करने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की आलोचना हो रही है।
विज्ञापन

वनडे विश्व कप में थे छह अश्वेत खिलाड़ी
वनडे विश्व कप 2023 के दौरान दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय संभावित टीम में रबाडा सहित छह अश्वेत खिलाड़ी शामिल थे। सीएसए के एक नियम के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका की टीम में छह अश्वेत खिलाड़ियों का होना जरूरी है, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए चुनी टीम में रबाडा के रूप में केवल एक अफ्रीकी अश्वेत खिलाड़ी मौजूद है। सीएसए के अपने लक्ष्य को पूरा नहीं करने की वजह से उसकी आलोचना की जा रही है।

पूर्व खेल मंत्री ने टीम चयन पर सवाल खड़े किए
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खेल मंत्री फिकिले एमबालुला ने टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- आगामी टी20 विश्व कप 2024 की टीम के लिए केवल एक अफ्रीकी खिलाड़ी को दक्षिण अफ्रीका की टीम में चुना गया है। निश्चित रूप से यह बदलाव लाने के लक्ष्य से उलट है और इसमें दक्षिण अफीकी लोगों का उचित प्रतिनिधित्व नहीं है।

'हम आगे बढ़ने की बजाय पीछे हो रहे हैं'
एसएबीसी स्पोर्ट पर सीएसए के और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष रे माली ने कहा कि देश इस खेल में पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि बहुत कुछ हासिल कर लिया गया है, लेकिन अभी भी क्रिकेट के मामले में पिछड़ रहे हैं। हमने आगे बढ़ने के बजाय एक कदम पीछे ले लिया है।

एनगिडी रिजर्व में टीम के साथ जाएंगे
उन्होंने कहा- मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि हम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में ज्यादा संख्या में अश्वेत खिलाड़ियों को क्यों नहीं रख सकते। यह स्वीकार्य नहीं है। इस समय सीएसए की चयन समिति नहीं है और टीम का चयन मुख्य कोच शुक्री कोनराड (टेस्ट) और रॉब वाल्टर (सफेद गेंद का क्रिकेट) द्वारा किया जाता है। वाल्टर ने टीम के चयन का बचाव करते हुए कहा कि घरेलू सर्किट में चयन के लिए इतनी गहराई मौजूद नहीं है। लुंगी एनगिडी भी अश्वेत अफ्रीकी हैं जो रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जाएंगे, लेकिन वह मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्तुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्जे, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें