फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: ओबेड मैकॉय की जगह वेस्टइंडीज की टीम में शामिल हुआ यह खिलाड़ी, आईपीएल में मचा चुका है धमाल

Thu, 28 Oct 2021 09:02 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

वेस्टइंडीज की टीम शुक्रवार को टी-20 विश्व कप में अपना तीसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।  इससे पहले वह अपने लगातार दो मैच हार चुकी है। वही, कैरेबियन टीम के खिलाड़ी ओबेड मैकॉय चोटिल होने कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में धांसू खिलाड़ी को शामिल किया है। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम - फोटो : twitter@windiescricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी मैच के लिए कमर कस ली है। विंडीज टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला होगा। इससे पहले उसे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ खेले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए मैच में कैरेबियन टीम के ओबेड मैकॉय चोटिल हो गए थे और वह विश्व कप टीम से बाहर हो गए हैं। मैकॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है। उनके शामिल होने से वेस्टइंडीज की टीम को मजबूती मिलेगी।  

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर थे शामिल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जेसन होल्डर को टीम में शामिल होने के अनुमति दे दी है। वह पहले से ही वेस्टइंडीज की विश्व कप टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच के लिए वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनके आने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी क्योंकि होल्डर के अंदर गेंद और बल्लेबाजी से करने की क्षमता है। आईपीएल 2021 की बात करें तो वह काफी सफल रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 8 मैचों में 16 विकेट झटके थे। इसके अलावा लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 85 रन भी बनाए। मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप का आगाज अच्छा नहीं रहा और उसे अब तक खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम

कैरेबियन टीम ने टी-20 विश्व कप में अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले जिसमें वह 55 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने छह विकेट से जीता। इसके का बाद कैरेबियाई टीम का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हुआ जिसमें उसे 8 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की की टीम टी-20 की स्पेशलिस्ट मानी जाती है लेकिन उसका बैटिंग ऑर्डर अब तक शांत नजर आया है। क्रिस गेल, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल और कीरोन पोलार्ड कुछ खास नहीं कर पाए हैं। लगातार दो मैच हारने के बाद उसके सेमीफाइनल में पहुंचे की उम्मीद कम नजर आ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें