इस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'आईसीसी ने कोरोना और बायो-बबल की स्थिति को देखते हुए टी-20 विश्व कप में भाग लेने वाले देशों को अतिरिक्त खिलाड़ियों को टीम के साथ लाने की अनुमति दी है लेकिन इसका खर्च संबंधित बोर्डों को वहन करना होगा।' उन्होंने कहा, 'आईसीसी सिर्फ 15 खिलाड़ियों और आठ अधिकारियों का खर्च वहन करती है।' उन्होंने कहा, 'बोर्ड को 10 सितंबर तक अपनी टीम की सूची भेजनी होगी।'
बता दें कि टी-20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई (दुबई, अबुधाबी और शारजाह) में होगा। आठ देशों की क्वालीफाइंग टूर्नामेंट को 23 सितंबर से खेला जाएगा। इसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी शामिल है। इसमें से चार टीमें सुपर-12 चरण के लिए क्वालीफाई करेगी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन कोरोना की स्थिति के कारण आईसीसी ने इसे यूएई में स्थानांतरित कर दिया। मगर भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा।