फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंटरव्यू दे रहे थे हार्दिक पांड्या, बीच वीडियो में बेटे अगस्त्य ने ली एंट्री और फिर हुआ ये...

Mon, 18 Oct 2021 06:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

T20 World Cup: हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखता है कि हार्दिक एक इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया फिलहाल विश्व कप की तैयारियों में जुटा हुआ। टीम सोमवार और बुधवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक इंटरव्यू देने पहुंचे। हालांकि, इस इंटरव्यू के बीच में ही हार्दिक के बेटे अगस्त्य ने एंट्री ली और फिर पूरा माहौल बदल गया। इस क्यूट मोमेंट का वीडिया अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखता है कि हार्दिक एक इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं। तभी अचानक उनका बेटा अगस्त्य बीच में आ जाता है और हार्दिक को प्यार से 'पापा' कहकर पुचकारता है। यह क्यूट मोमेंट फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।



हार्दिक को बतौर बल्लेबाज रखा गया
हार्दिक का पिछले कुछ समय से फॉर्म बहुत ही खराब रहा है। उनका बल्ला 2019 में चोट से वापसी करने के बाद से सूखा रहा है। 2019 में उनके बैक की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वह गेंदबाजी भी कर सके हैं। बल्लेबाजी में हार्दिक ने 12 मैचों में 14.11 की औसत से सिर्फ 112 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक का चयन भारत की टी-20 विश्व कप टीम में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सिर्फ बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। उनके बैकअप के तौर पर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। शार्दुल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें