फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने दिए संन्यास से वापसी के संकेत, खेल सकते हैं टी20 विश्व कप

Wed, 20 Mar 2024 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान क्रिकेट में लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और कई पूर्व खिलाड़ी टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा कर चुके हैं।
विज्ञापन
इमाद वसीम - फोटो : ESPN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 17वें सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसके लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट में लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और कई पूर्व खिलाड़ी टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा कर चुके हैं। इस बीच, टीम के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम ने संकेत दिए हैं कि वह टी20 विश्व कप के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला बदल सकते हैं। 
विज्ञापन


नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा
इमाद वसीम ने 2023 वनडे विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में नहीं चुने पर पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। आईसीसी के अनुसार, वसीम ने अब फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की इच्छा जताई है। इमाद वसीम ने हाल ही में संपन्न हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शानदार प्रदर्शन किया था जिससे उनके टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि वसीम के संन्यास लेने के बाद पाकिस्तान के मौजूदा टी20 कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने वसीम से बात की थी। 

इमाद ने खुले रखे हैं विकल्प 
संन्यास से वापसी करने की चल रही चर्चाओं के बीच इमाद वसीम ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पाकिस्तान टीम को उनकी जरूरत होगी तो वह अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान के लिए खेलते हुए ही मैंने नाम कमाया है और अगर मेरे देश को मेरी जरूरत है तो मैं उपलब्ध रहूंगा। अगर नहीं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। जब मैंने संन्यास लिया तो शाहीन ने मुझे फोन किया, लेकिन मैंने उस समय उनसे कहा था कि हम पीएसएल के बाद बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें