फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : 'मुझे लगता है कि कोहली...' विराट की खराब फॉर्म को लेकर सिद्धू ने रखी राय, जानें

Sat, 22 Jun 2024 04:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अब तक कुछ खास नहीं रहा है और उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल रहे हैं। कोहली ने ग्रुप चरण के तीन मैचों में कुल पांच रन ही बना सके थे जिसमे अमेरिका के खिलाफ खाता खोले बिना आउट होना भी शामिल था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम का सामना सुपर आठ चरण के मुकाबले में बांग्लादेश से होना है। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर रहेंगी जो कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए उतर रहे हैं। कोहली का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अब तक कुछ खास नहीं रहा है और उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल रहे हैं। कोहली ने ग्रुप चरण के तीन मैचों में कुल पांच रन ही बना सके थे जिसमे अमेरिका के खिलाफ खाता खोले बिना आउट होना भी शामिल था। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में कोहली ने 24 गेंदों पर 24 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

'कोहली मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं'
पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, अगर पावरफुल व्यक्ति अपना दम नहीं दिखा पाता है तो उसे दुख होता है और दुखी होना भी चाहिए। मैं तब सीखूंगा जब गिर जाऊंगा। मुझे लगता है कि विराट कोहली मानसिक रूप से इतने मजबूत हैं कि वो अभ्यास से अपनी गलतियों पर हावी होना चाहते हैं। वह उन गलतियों से सीखना चाहते हैं। 
विज्ञापन

टीम प्रबंधन ने बदली कोहली की बल्लेबाजी की जगह
भारतीय टीम प्रबंधन ने कोहली का बल्लेबाजी स्थान बदला था और तीसरे नंबर की जगह उनसे ओपनिंग कराने का फैसला लिया। भारतीय सलामी जोड़ी अब तक टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला सकी है और टीम प्रबंधन का यह दांव फिलहाल असफल ही रहा है। हालांकि, कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर ही उतरते हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप से ठीक पहले हुए आईपीएल 2024 में 741 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप जीती थी, लेकिन कोहली टी20 विश्व कप में उस फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके हैं। भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 11 वर्षों का आईसीसी खिताब का सूखा समाप्त करने की जुगत में उतरा है। टीम का प्रदर्श अब तक अच्छा रहा है और उसने ग्रुप चरण में चार में से तीन मैच जीते, जबकि कनाडा के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। सुपर आठ में टीम ने अफगानिस्तान को हराया, जबकि आज उसका बांग्लादेश से सामना है। इसके बाद टीम को 24 जून को ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें