फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA : रोहित शर्मा और सूर्यकुमार से मिलकर गदगद हुए नेत्रवलकर, कोहली को आउट करने पर कही ये बात

Thu, 13 Jun 2024 07:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नेत्रवलकर ने 2010 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलने के अलावा सूर्यकुमार के साथ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया है। नेत्रवलकर ने भारत के खिलाफ मैच में चार ओवर में 18 रन खर्च कर दो विकेट लिए लेकिन यह अमेरिका को सात विकेट की शिकस्त से बचाने के लिए काफी नहीं था।
विज्ञापन
सौरभ नेत्रवलकार - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। पाकिस्तान के बाद उन्होंने भारत के खिलाफ भी उम्दा प्रदर्शन किया और विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विकेट अपने नाम किया। सौरभ मुंबई टीम के अपने पुराने साथी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से मिलकर काफी खुश थे। 
विज्ञापन

पेशे से इंजीनियर हैं नेत्रवलकर
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नेत्रवलकर ने 2010 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलने के अलावा सूर्यकुमार के साथ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया है। नेत्रवलकर ने भारत के खिलाफ मैच में चार ओवर में 18 रन खर्च कर दो विकेट लिए लेकिन यह अमेरिका को सात विकेट की शिकस्त से बचाने के लिए काफी नहीं था। इस 32 साल के खिलाड़ी ने अंडर-19 विश्व कप खेलने के बाद छात्रवृत्ति मिलने पर प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय में उच्च अध्ययन के लिए अमेरिका जाने का फैसला किया था। अमेरिका आने पर उनकी क्रिकेट यात्रा पर थोड़ा अल्पविराम लगा लेकिन उन्होंने खेल को फिर से शुरू किया और अमेरिकी टीम के अहम सदस्य बन गए। नेत्रवलकर का परिवार अब भी भारत में है।

मैच के बाद रोहित से मिले नेत्रवलकर
नेत्रवलकर ने कहा,  मैं उनसे एक दशक से अधिक समय के बाद मिला। यह विशेष था। हम पुराने दिनों को याद कर रहे थे क्योंकि हम बचपन से ही अंडर-15, अंडर-17 में साथ खेलते थे। ऐसा लगा जैसे हम वहीं से आगे बढ़ रहे हैं जहां से हमने छोड़ा था। हम उस समय के चुटकुले, अनौपचारिक बातचीत और ड्रेसिंग रूम के मजाक के बारे में बात कर रहे थे। मैच के बाद मैंने रोहित से भी बातचीत की। वह मुंबई में मेरे सीनियर थे। मैं उनके साथ खेल चुका हूं। मैंने विराट के साथ ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन उन्होंने हमारे प्रयासों की सराहना की। यह अच्छा है उन्हें हमारी टीम में क्षमता दिखती है। 

उन्होंने कहा,  मैं अब भी इस सफलता का लुत्फ उठा रहा हूं। पिछले दो मैच काफी बड़े रहे हैं। मुझे खुशी है कि हमने एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। परिस्थिति चाहे जो भी हो, हमेशा खुश रहना है। हम यह नहीं सोच रहे थे कि हम किसका सामना कर रहे है और क्या परिणाम होगा। यह हमारी योजनाओं के बारे में स्पष्ट होने, उसे मैदान पर उतारने के बारे में था। मुझे खुशी है कि मेरा पहला स्पैल शानदार रहा।
विज्ञापन

'कोहली को ज्यादा जगह नहीं देना चाहता था'
कोहली को पहली गेंद पर आउट करने के बारे में नेत्रवलकर ने कहा, यह मेरी ‘स्टॉक बॉल’ थी। मैं उन्हें ज्यादा जगह नहीं देना चाहता था। मैं पहली गेंद को ऑफ स्टंप के करीब रखने की कोशिश कर रहा था। मैंने विकेट लेने के लिए कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें