फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच में लय में नहीं दिखे भुवनेश्वर, पार्थिव पटेल ने जताई चिंता

Tue, 19 Oct 2021 10:15 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

सोमवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। मैच के दौरान कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि कुछ ने निराश किया। जिसे देखते हुए पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने चिंता जताई है। 
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच सोमवार को वार्म-अप मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को सात विकेट से हराया। इस मुकाबले यह स्पष्ट था कि टीम 72 घंटे से भी कम समय पहले आईपीएल के पूरा होने के बाद अच्छी तरह से फिर से संगठित हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में केएल राहुल और ईशान किशन ने अर्धशतक जड़े जबकि, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। इसके अलावा मैच में भारतीय टीम में कुछ कमजोरियां भी रहीं जिन पर पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने चिंता जताई है। 

विज्ञापन

टीम इंडिया में दिखीं कुछ कमजोरियां

इंग्लिश टीम के खिलाफ खेल गए अभ्यास मैच के दौरान भारतीय टीम में कुछ कमजोरियां भी दिखाई पड़ीं। आर अश्विन ने किफायती गेंदबाजी की लेकिन वह विकेट नहीं ले पाए। उनके स्पिन पार्टनर राहुल चाहर ने 43 रन देकर एक विकेट लिए। इस दौरान दो चीजें और दिखीं जिन पर चिंता करना लाजिमी है। वार्म-अप मैच में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी नहीं की और पूरे मुकाबले के दौरान भुवनेश्वर कुमार लय में दिखे। जिसके चलते वह काफी महंगे साबित हुए। 

हार्दिक पर भरोसा करना ठीक नहीं

भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल को लगता है कि इसके आधार पर भारत को हार्दिक पांड्या के साथ बने रहने की संभावना नहीं है, यह अच्छा मौका है कि शार्दुल ठाकुर को एक मैच में अवसर मिल सकता है। विराट कोहली की टीम 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। पार्थिव ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हार्दिक पहले कुछ मैचों में गेंदबाजी करने जा रहे हैं, जिस तरह से विराट ने केवल पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन

भुवनेश्वर को लेकर जताई चिंता

इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा, मैं भुवनेश्वर कुमार को लेकर चिंतित हूं, वह उसी तरह की फॉर्म में दिखाई पड़े जैसे आईपीएल में थे, आईपीएल में उन्होंने सिर्फ छह विकेट लिए थे, वह मैच के दौरान लय में नहीं दिखे, ऐसा लगा कि उन्होंने अभ्यास नहीं किया है, हम अगले मैच में शार्दुल ठाकुर को देख सकते हैं, यह एक संयोजन हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 54 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें