फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: आसिफ अली एक ओवर में चार छक्के लगाकर लूटी महफिल, फिर पूछा और कोई हुकुम पाकिस्तान?

Sat, 30 Oct 2021 02:12 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान के आसिफ अली ने कमाल कर दिया। अंतिम दो ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 24 रन बनाने थे लेकिन उन्होंने 19वें ओवर में चार छक्के लगाकर मैच समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
आसिफ अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। इसके अलावा शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी उसने पांच विकेट से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में आखिरी ओवरों में पाकिस्तान की हार नजर आ रही थी। लेकिन आसिफ  अली ने एक ओवर में मैच का रुख पलट दिया। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को जीतने के लिए 24 रनों की दरकार थी लेकिन आसिफ ने 19वें ओवर में चार छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया। 

विज्ञापन


सात गेंदों पर बनाए 25 रन

आसिफ अली ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए इस मैच में 25 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंन यह 25 रन सिर्फ सात गेंदो पर बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार छक्के निकले। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब ने नवाजा गया। मैच के बाद उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के लिए मजेदार ट्वीट किया। आसिफ ने ट्वीट कर लिखा, और कोई हुकुम पाकिस्तान? शुक्रिया इस्लामाबाद यूनाइटेड और वे सब लोग जिन्होंने मेरे मुश्किल वक्त में मेरे ऊपर भरोसा दिखाया। 

पांच विकेट से जीता पाकिस्तान

इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 147 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर मोहम्मद नबी और गुलबदीन नायब ने 35-35 रनों की पारियां खेलीं। पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज इमाद वसीम रहे जिन्होंने दो विकेट लिए। जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर पूरा कर लिया। इस दौरान बाबर आजम ने 51 रन बनाए। उनके अलावा फखर जमां 30 और शोएब मलिक ने 19 रनों की पारी खेली। लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाज करने आए आसिफ अली ने कमाल कर दिया। उन्होंने करीम जनात के एक ओवर में चार छक्के लगाकर पाकिस्तान को मैच जिता दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें