मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं माही
हार्दिक पांड्या ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए साक्षात्कार में कहा, एमएस उन लोगों में से हैं जिन्होंने मुझे शुरू से समझा और जाना कि मै किस तरह का इनसान हूं, मैं किस तरह से काम करता हूं, ऐसी कौन सी चीजें हैं जो मुझे पसंद और नापसंद हैं, वह मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं, वह इकलौते व्यक्ति हैं जो मुझे शांत रख सकते हैं, वह मुझे गहराई से जानते हैं, मैं उनके बेहद करीब हूं, वह मेरे भाई हैं।
संन्यास के बाद धोनी के लिए पहला विश्व कप
धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बीते साल माही ने 15 अगस्त वाले दिन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से धोनी आईपीएल में सक्रिय हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद उनके लिए यह पहला विश्व कप होगा। मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी टीम इंडिया के साथ मेंटोर के रूप में जुड़े हैं। भारतीय टीम विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। जिसका पहला मुकाबला आज इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा मैच बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।
मेरे कंधों पर जिम्मेदारी
हार्दिक ने इंटरव्यू में आगे कहा, इस बार मेरे पास टीम में महेंद्र सिंह धोनी नहीं हैं, इसलिए ज्यादातर जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है, मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि मुझे यह सोचना चुनौती देता है। मैंन कभी भी उन्हें महान एमएस धोनी की तरह नहीं देखा है वह मेरे भाई और लाइक कोच हैं।