फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 World Cup 2021: बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने बताई वजह, क्यों मिली स्कॉटलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार?

Mon, 18 Oct 2021 10:05 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कत

सार

आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप मैच में बांग्लादेश को स्कॉटलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को छह रनों से हराया। मैच के बाद कप्तान महमूदुल्लाह ने अप्रत्याशित हार की वजह बताई। 
विज्ञापन
बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 विश्व कप का दूसरा मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। दोनों देशों के बीच खेले गए इस मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अनुभवहीन स्कॉटलैंड के आगे अनुभवी बांग्लादेश को छह विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में मिली अप्रत्याशित हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने हार की वजह बताई। रविवार को खेले गए इस वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

खराब बल्लेबाजी 

प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा, मुझे लगता है कि विकेट बल्लेबाजी करने के लिेए काफी अच्छा था, 140 रनों का पीछा आराम से किया जा सकता था, हमें बीच में एक बड़ा ओवर नहीं मिला, गेंदबाजों ने बेहतर बॉलिंग की, लेकिन बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। इस दौरान जब महमूदुल्लाह से यह पूछा गया कि 53 रनों पर स्कॉटलैंड के छह विकेट गिरने के बाद क्या बांग्लादेश ने ढील दी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमने ऐसा किया, हम जीत से बस एक विकेट दूर थे, स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को क्रेडिट जाता है कि वापसी करते हुए मैच जीता। महमूदुल्लाह के मुताबिक, जब आप 140 रनों का पीछा नहीं कर पाते हैं तो यह देखा जाता है कि आखिर हमने गलती कहां की जिसे सुधारने की जरूरत है।

क्रिस ग्रीव्स ने खेली आक्रामक पारी

53 रन पर छह विकेट गिरने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि स्कॉटलैंड की टीम सौ रनों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस ग्रीव्स ने बांग्लादेश के गेंदबाजों पर धावा बोला। उन्होंने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 28 गेंदों पर 45 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। यह ग्रीव्स की बल्लेबाजी का कमाल था जो स्कॉटलैंड 140 रनों तक पहुंच पाया। 
विज्ञापन

गलतियों में करना होगा सुधार

मैच में मिली हार से निराश कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा कि हमें गलतियों में सुधार करना होगा, इसके अलावा टीम को सकारात्मक रहने की जरूरत है, यह बल्लेबाजी के लिए बढ़िया विकेट था लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने खराब बैटिंग की, हमें वापसी करने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 140 रन बनाए थे। वहीं जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 134 रन ही बना पाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें