हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। इस दौरान वह ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं कर पाए। इसके बावजूद उन्हें भारत की टी-20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया। कुछ लोगों का मानना है कि उनकी जगह शार्दूल ठाकुर को मौका देना चाहिए था। क्योंकि वह कुछ समय से गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
अक्षर पटेल
भारत की टी-20 विश्व कप टीम में अक्षर पटेल को जगह मिलने के बाद लोग काफी हैरान हैं। उन्हें टी-20 इंटरनेशनल मैचों का ज्यादा अनुभव नहीं है। अक्षर ने अब तक कुल 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने सिर्फ 9 विकेट लिए हैं। पटेल ने भारत के लिेए आखिरी टी-20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खेला था।
वरुण चक्रवर्ती
भारत की विश्व कप टी-20 टीम में वरुण चक्रवर्ती के चयन पर भी कई लोगों को हैरानी हुई है। कुछ समय पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज में उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम को बहुत निराश किया। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर तीन मैच खेले और सिर्फ दो विकेट ही ले पाए। वरुण को टीम इंडिया में मौका कई बड़े गेंदबाजों के दरकिनार करके दिया गया है। हालांकि मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने वरुण को मिस्ट्री गेंदबाज बताया है। कुल मिलाकर यह कहा जा रहा है कि इन तीनों खिलाड़ियों पर विराट और शास्त्री की विशेष कृपा है जिसके चलते उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिली है।