फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swiss Open: पीवी सिंधू और प्रणॉय सेमीफाइनल में पहुंचे, साइना और कश्यप हार के साथ हुए बाहर

Fri, 25 Mar 2022 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओलंपिक में दो पदक जीत चुकीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और एच एस प्रणय बासेल में स्विस ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए। अन्य भारतीय साइना नेहवाल शुरुआती बढ़त के बावजूद महिला एकल के दूसरे दौर में बाहर हो गईं। 
विज्ञापन
पीवी सिंधू और एचएस प्रणॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में दो पदक जीत चुकीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और एच एस प्रणॉय बासेल में स्विस ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए। अन्य भारतीय साइना नेहवाल शुरुआती बढ़त के बावजूद यहां महिला एकल के दूसरे दौर में मलयेशिया की किसोना सेल्वादुरे से हारकर स्विस ओपन से बाहर हो गईं। 
विज्ञापन


साइना ने पहला गेम जीता लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाई और 64वीं रैंकिंग की अपनी प्रतिद्वंद्वी से 21-17, 13-21, 13-21 से हार गई। दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने पांचवीं वरीयता की कनाडा की मिशेल ली को 19 मिनट में 21-10, 21-19 से पराजित किया। 

पुरुष एकल में प्रणॉय ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन और राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप को 21-16, 21-16 से पराजित किया। मुकाबला 43 मिनट तक चला। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का मुकाबला अब गैरवरीय थाईलैंड की सुपानिदा केटेथांग से शनिवार को होगा। प्रणॉय की टक्कर समीर वर्मा और इंडोनेशिया के तीसरी वरीय एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें