फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Raina: सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई समेत दो की सड़क दुर्घटना में मौत, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 07:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे गग्गल में हिमाचल टिंबर के पास हुई। कार और स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत में रैना के ममेरे भाई सौरभ कुमार और कुठमां निवासी शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके ममेरे भाई का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। बुधवार को गग्गली एयरपोर्ट के पास कार और स्कूटी की भीषड़ टक्कर में दोनों की मौत हो गई। मौके से चालक फरार हो गया। हालांकि, बाद में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे गग्गल में हिमाचल टिंबर के पास हुई। कार और स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत में रैना के ममेरे भाई सौरभ कुमार और कुठमां निवासी शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद आरोपी शेर सिंह मौके से फरार हो गया था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को बाद में मंडी से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज ड्राइविंग) और 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें