फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील जोशी: प्रथम श्रेणी में 5000 रन और 600 से अधिक विकेट, अब बनेंगे BCCI के मुख्य चयनकर्ता

Wed, 04 Mar 2020 06:19 PM IST
Rajeev Rai राजीव राय, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुनील जोशी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए चयनकर्ता का नाम लगभग तय कर लिया है। एमएसके प्रसाद का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुनील जोशी का राष्ट्रीय चयनकर्ता बनना तय हो चुका है। मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाइक वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने जोशी का नाम मुख्य चयनकर्ता पद के लिए बीसीसीआई को आगे भेजा है, बुधवार को पांच उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद सीएसी ने यह फैसला किया है।

ऐसे में आईए जानते हैं भारत के इस पूर्व स्टार क्रिकेटर के करियर और जिंदगी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
सुनील जोशी - फोटो : ट्विटर
स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी
कर्नाटक में जन्में 49 वर्षीय सुनील जोशी भारतीय टीम के लिए बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी के साथ दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते थे। उन्होंने अपने करियर में देश के लिए 84 अंतरराष्ट्रीय मैच (15 टेस्ट और 69 वनडे) खेले थे। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 20 की औसत से 352 रन बनाए और 41 विकेट भी झटके। वहीं वनडे में उन्होंने 584 रन के साथ 69 विकेट भी लिए।
विज्ञापन

3 of 7
सुनील जोशी - फोटो : ट्विटर
प्रथम श्रेणी में 5000 रन और 600 से अधिक विकेट
उनका प्रथम श्रेणी में भी शानदार रिकॉर्ड रहा था, उन्होंने 160 मैचों में 5000 से अधिक रन बनाने के साथ 615 विकेट भी लिए थे, रणजी में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण करने का मौका मिला था लेकिन टूटी हुई अंगुली की वजह से वे टेस्ट डेब्यू में बिना कोई गेंद फेंके वापस लौट आए थे। 

4 of 7
सुनील जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास करने घर से 60 किलोमीटर दूर जाते थे
जोशी को उनके क्रिकेट प्रेम और जुनून के लिए अधिक पहचाना जाता है। वे जब युवा थे तब रोजाना 60 किलोमीटर से अधिक का सफर कर अभ्यास के लिए हुबली जाते थे और फिर अपने घर गडग वापस आकर स्कूल भी जाते थे। 1995-96 के दौर में उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी से छाप छोड़ी थी और टीम को कई मैच भी जिताए थे।
विज्ञापन

5 of 7
सुनील जोशी - फोटो : ट्विटर
छह रन देकर लिए थे पांच विकेट
जोशी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में किया हुआ जादुई स्पेल आज भी याद किया जाता है। उन्होंने साल 1999 में नैरोबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 10 ओवर की गेंदबाजी में छह मेडेन के साथ छह रन दिए थे और पांच विकेट चटकाए थे।

उस मैच में उन्होंने बोएटा डिप्पेनार, हर्शल गिब्स, हैंसी क्रोनिये, जोंटी रोड्स और शौन पॉलक को आउट कर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 117 रन पर ढेर करने में अहम योगदान दिया था। भारत ने इस मैच को आठ विकेट से जीता था और जोशी मैन ऑफ दी मैच चुने गए थे।
विज्ञापन

6 of 7
सुनील जोशी - फोटो : ट्विटर
आईपीएल के शुरुआती सीजन में खेले थे
साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुनील जोशी ने आईपीएल के शुरुआती दो सीजन में भी बैंगलोर की तरफ से खेला था। संन्यास के बाद उन्होंने कई टीमों को कोचिंग भी दी, वे 2011 में हैदराबाद रणजी टीम और फिर 2014 में जम्मू-कश्मीर के कोच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुनील जोशी - फोटो : ट्विटर
कई टीमों को दी कोचिंग
उन्हें 2016 टी-20 विश्व कप से पहले ओमान क्रिकेट टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नामित किया गया था। 2017 में, वह बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार के रूप में शामिल हुए और 2019 में उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें