फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में है दुनिया का सबसे बड़ा किला, कोई नहीं जानता किसने बनवाया

Wed, 04 Mar 2020 06:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान में है दुनिया का सबसे बड़ा किला - फोटो : Social media
पाकिस्तान किसी और चीज में नंबर वन हो न हो, लेकिन यहां एक ऐसी चीज है, जिसमें वो नंबर वन जरूर है और ये चीज है यहां मौजूद एक किला, जिसे दुनिया के सबसे बड़े किले के तौर पर जाना जाता है। यह किला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जमशोरो में किर्थर रेज के लक्की पहाड़ पर स्थित है।   
विज्ञापन

2 of 6
रानीकोट फोर्ट, पाकिस्तान - फोटो : Social media
इस किले का नाम है रानीकोट फोर्ट, जिसे 'सिंध की दीवार' भी कहा जाता है। यह किला 32 किलोमीटर में फैला हुआ है और यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा किला माना जाता है। इस किले की दीवार की तुलना चीन की दीवार से की जाती है, जिसकी लंबाई 6400 किलोमीटर है। 
विज्ञापन

3 of 6
रानीकोट फोर्ट, पाकिस्तान - फोटो : Social media
यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल है। साल 1993 में इसे पाकिस्तान के नेशनल कमीशन फॉर यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने के लिए नामित किया गया था। 

4 of 6
रानीकोट फोर्ट, पाकिस्तान - फोटो : Social media
इस किले के निर्माण को लेकर तरह-तरह की बातें होती हैं। कोई कहता है कि यह किला 20वीं सदी की शुरुआत में बना है तो कोई कहता है कि इस किले को सन् 836 में सिंध के गर्वनर रहे पर्सियन नोबल इमरान बिन मूसा बर्मकी ने कराया था, लेकिन असल में इसे किसने बनवाया था और क्यों बनवाया था, कोई नहीं जानता। 
विज्ञापन

5 of 6
रानीकोट फोर्ट, पाकिस्तान - फोटो : Social media
इस किले का मौजूदा ढांचा मीर अली खान तालपुर और उनके भाई मीर मुराद अली ने वर्ष 1812 में बनवाया था। ये दोनों तालपुर राजवंश से संबंध रखते थे। दरअसल, तालपुर बलूच जनजाति का एक राजवंश था, जिसने 1783 से 1843 तक सिंध और वर्तमान पाकिस्तान के अन्य हिस्सों पर राज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानीकोट फोर्ट, पाकिस्तान - फोटो : Social media
इस किले में चार प्रवेश द्वार हैं, जिन्हें क्रमश: सैन गेट, अमरी गेट, शाह-पेरी गेट और मोहन गेट के नाम से जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुख्य किले के भीतर ही एक छोटा सा किला भी है, जिसे 'मिरी किला' के नाम से जाना जाता है। यह छोटा किला सैन गेट से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें