सुनील गावस्कर इन सब के बीच खुशी में उछल रहे थे। इन सभी दिग्गजों में गावस्कर सबसे बुजुर्ग थे, लेकिन वह उछल-उछल कर बच्चों की तरह डांस कर रहे थे। उनका यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि भारत की जीत के बाद सभी का यही हाल था। वहीं, कुछ फैंस ने कहा कि गावस्कर का डांस भारत की जीत की अहमियत बताता है।
भारत ने चार विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। शान मसूद ने 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन की पारी खेली। अंत में शाहीन अफरीदी ने आठ गेंदों में 16 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर और शमी को एक-एक विकेट मिला।
इसके जवाब में भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर 113 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने 40 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए।