फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Gavaskar Dance: पाकिस्तान पर भारत की रोमांचक जीत के बाद डांस करने लगे सुनील गावस्कर, देखें वीडियो

Sun, 23 Oct 2022 09:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पाकिस्तान पर भारत की रोमांचक जीत के बाद सुनील गावस्कर खुशी में डांस करने लगे। उनके साथ इरफान पठान और के श्रीकांत भी जश्न में डूब गए। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने इस मैच में आखिरी गेंद में रोमांचक जीत हासिल की। धड़कनों को थाम देने वाले इस मैच में अश्विन ने आखिरी गेंद में एक रन लेकर भारत को जीत दिलाई। इस जीत के बाद मैदान में मौजूद भारत के दिग्गज खिलाड़ी भी जीत के जश्न में डूब गए। 
विज्ञापन


लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर भी भारत की रोमांचक जीत के बाद डांस करने लगे। उनके साथ इरफान पठान और के श्रीकांत जैसे दिग्गज भी मैदान में मौजूद थे और जीत के जश्न में डूबे हुए थे। श्रीकांत एक हाथ में बैग लेकर खुशी मना रहे थे। वहीं, इरफान बाकी लोगों के साथ हाथ मिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू भी इन दिग्गजों के साथ थे और भारत की जीत में खुशी मना रहे थे। 

Virat Kohli Pakistan Match: कोहली ने हारिस रऊफ की गेंद पर दो अविश्वसनीय छक्के जड़कर पलटा मैच, देखें वीडियो

सुनील गावस्कर इन सब के बीच खुशी में उछल रहे थे। इन सभी दिग्गजों में गावस्कर सबसे बुजुर्ग थे, लेकिन वह उछल-उछल कर बच्चों की तरह डांस कर रहे थे। उनका यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि भारत की जीत के बाद सभी का यही हाल था। वहीं, कुछ फैंस ने कहा कि गावस्कर का डांस भारत की जीत की अहमियत बताता है। 

Hardik Pandya Video: जीत के बाद हार्दिक ने पिता को याद किया, बोले- जो उन्होंने किया मैं नहीं कर पाऊंगा

विज्ञापन

भारत ने चार विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। शान मसूद ने 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन की पारी खेली। अंत में शाहीन अफरीदी ने आठ गेंदों में 16 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर और शमी को एक-एक विकेट मिला। 

IND vs PAK: 10वें ओवर में ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंचे थे राहुल द्रविड़, फिर पलट गई पूरी बाजी

इसके जवाब में भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर 113 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने 40 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें