फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: इंग्लैंड-पाकिस्तान तीसरे वनडे में 80 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी, स्टुअर्ट केन का एलान

Tue, 29 Jun 2021 01:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे आखिरी वनडे मैच में 80 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी मिल गई है। दोनों टीमों के बीच यह अंतिम वनडे मैच 13 जुलाई को बर्मिघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम 8 जुलाई को इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए खुशी की खबर ये हैं कि एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 80 फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला जाने वाला ये अंतिम वनडे मैच होगा। जो 13 जुलाई को खेला जाएगा। वारविकशर के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट केन ने कहा, यह पश्चिमी मिडलैंड में खेलों के लिये अच्छी खबर है कि इतने अधिक दर्शक इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जाने वाले मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। 

वहीं इस महीने के शुरु में एजबेस्टन में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेले गया था जिसमें 70 फीसदी दर्शकों को अऩुमति दी गई। लेकिन इस बार हालात को बेहतर देखते हुए दर्शकों की संख्या में 10 फीसदी इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के बाद दोनों देशों के दरम्यान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई को नॉटिंघम में होगा। वहीं 18 जुलाई को लीड्स में दूसरा मैच खेला जाएगा। जबकि तीसरा और अंतिम मैच 20 जुलाई को मैनचेस्टर में होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें