फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: फेज-1 के बाद क्या है टीमों की स्थिति? जानें प्लेऑफ में पहुंचने के सभी समीकरण

Wed, 15 Sep 2021 06:17 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2021 एक बार फिर से 19 सितंबर से नए सिरे से शुरू होने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं। सख्त पाबंदियों के साथ-साथ कई स्टार क्रिकेटर भी दूसरे चरण का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि टीमों ने उन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में रिप्लेसमेंट का इंतजाम कर लिया है और अब सबकी नजर प्ले ऑफ में पहुंचने पर होगी
विज्ञापन
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत बेहद जोरदार तरीके से हुई लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे बीच में ही रोकना पड़ा। भारत में आयोजित टूर्नामेंट को 29 मैचों के बाद ही स्थगित कर दिया गया। इसके बाद काफी चर्चा और विचार के बाद लीग के दूसरे चरण को यूएई में आयोजित करने का फैसला किया गया। 

विज्ञापन


अब आईपीएल 2021 एक बार फिर से 19 सितंबर से नए सिरे से शुरू होने के लिए तैयार है। लेकिन इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं। सख्त पाबंदियों के साथ-साथ कई स्टार क्रिकेटर भी दूसरे चरण का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि टीमों ने उन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में रिप्लेसमेंट का इंतजाम कर लिया है और अब सबकी नजर प्ले ऑफ में पहुंचने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण। 

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स की टीम के लिए पहला चरण बेहद निराशाजनक रहा और वह सात में से छह मुकाबले हारकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उसके अब ग्रुप स्टेज में सात मुकाबले बाकी हैं और उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए कम से कम छह मैच जीतने होंगे। यही नहीं वॉर्नर की अगुवाई वाली टीम को बड़े अंतर के साथ भी कई मुकाबले जीतने होंगे क्योंकि उनका नेट रन रेट भी बहुत खराब है। 

किन टीमों से भिड़ंत:
दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस

कोलकाता नाइट राइडर्स

इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी पहला चरण निराशाजनक रहा। टीम को सात मुकाबलों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह अंक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है। उसे अभी सात और मुकाबले खेलने हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम पांच मैच जीतने होंगे और वह भी बड़े अंतर से। 

किन टीमों से भिड़ंत:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स

पंजाब किंग्स: 

केएल राहुल की अगुवाई में पंजाब के लिए भी पहला चरण कुछ खास नहीं रहा। टीम ने आठ में से तीन मुकाबले जीते और फिलहाल छठे स्थान पर है। पंजाब को फिलहाल छह मैच खेलने हैं और इसमें कम से कम पांच मुकाबले जीतने होंगे।  

किन टीमों से भिड़ंत:
राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स। 

राजस्थान रॉयल्स: 

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। टीम ने सात में से तीन मुकाबले जीत और फिलहाल पांचवें नंबर पर है। उसे अभी सात मैच और खेलने हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम चार मैच जीतने होंगे। 

किन टीमों से भिड़ंत:
पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स

मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस सात में से चार मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर बनी हुई है। मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी लेकिन उसके बाद उसने गियर बदला और लगातार दो जीत के साथ शीर्ष चार में पहुंच गई। मुंबई को फिलहाल सात मुकाबले खेलने हैं और आगे के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम चार मैच जीतने होंगे। 

किन टीमों से भिड़ंत:
चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। उसके लिए पहला चरण शानदार रहा था। टीम ने सात में से पांच मुकाबले जीते और तीसरे स्थान पर पहुंची। अब उसे कोटे के सात मुकाबले खेलने हैं और उसमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम तीन मुकाबले जीतने होंगे। 

किन टीमों से भिड़ंत:
कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स

चेन्नई सुपर किंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले चरण में जबरदस्त प्रदर्शन किया और लगातार चार मुकाबले जीते। टीम ने अभी तक सात में से पांच मुकाबले जीते हैं और इस वक्त दूसरे नंबर पर मौजूद है। सीएसके को फिलहाल सात मुकाबले और खेलने हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। 

किन टीमों से भिड़ंत:
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स 
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स:

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने पहले चरण में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने आठ में से छह मुकाबले जीते और अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। दिल्ली को अभी कोटे के छह मुकाबले और खेलने हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे।   

किन टीमों से भिड़ंत:
सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें