फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL T20 : नहीं चले भारत के अनुभवहीन बल्लेबाज, श्रीलंका ने तीसरा मैच जीतकर 2-1 से सीरीज की अपने नाम

Fri, 30 Jul 2021 12:04 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • श्रीलंका ने 33 गेंदे शेष रहते ही जीत लिया मुकाबला
  • केवल कुलदीप यादव ने नाबाद 23 रन बनाए
  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी भारतीय टीम
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने तीसरे व निर्णायक टी-20 में भारत को सात से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 81 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका ने 33 गेंदे शेष रहते ही यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


धनंजय डिसिल्वा 23 और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर तीन विकेट झटकाए। टीम इंडिया की यह पिछली नौ द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में पहली हार है।

इससे पहले आठ सीरीज में से भारत ने सात सीरीज जीती थी और एक सीरीज ड्रॉ रहा था। अगर मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई। 
विज्ञापन


भारतीय कप्तान शिखर धवन सहित तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। महज 36 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। केवल कुलदीप यादव ने नाबाद 23 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेदंबाजी करते हुए 9 रन देकर चार विकेट चटकाए। मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें