फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs WI : कायल मायर्स और जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की टीम को फॉलोऑन से बचाया

Wed, 24 Nov 2021 06:26 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

वेस्टइंडीज, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में फॉलोऑन बचाने में सफल रहा। बारिश के कारण तीसरे दिन 38 ओवर का खेल हो सका। श्रीलंका के 386 रन के जवाब में विंडीज ने नौ विकेट पर 224 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ट्विटर @windiescricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायल मायर्स (45) और जेसन होल्डर (36) के बीच सातवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी के बाद रहकीम कॉर्नवाल (39) की पारी से वेस्टइंडीज, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में फॉलोऑन बचाने में सफल रहा। बारिश के कारण तीसरे दिन 38 ओवर का खेल हो सका। श्रीलंका के 386 रन के जवाब में विंडीज ने नौ विकेट पर 224 रन बनाए हैं।

विज्ञापन


टीम पहली पारी में 162 रन पीछे है। विंडीज ने शुरुआत 6 विकेट पर 113 रन से की। मायर्स को धनंजय डि सिल्वा (1/11) और होल्डर को प्रवीण (3/38) ने चलता कर दिया। कॉर्नवाल को लंच के बाद सुरंगा ने पवेलियन भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें