वेस्टइंडीज, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में फॉलोऑन बचाने में सफल रहा। बारिश के कारण तीसरे दिन 38 ओवर का खेल हो सका। श्रीलंका के 386 रन के जवाब में विंडीज ने नौ विकेट पर 224 रन बनाए हैं।
कायल मायर्स (45) और जेसन होल्डर (36) के बीच सातवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी के बाद रहकीम कॉर्नवाल (39) की पारी से वेस्टइंडीज, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में फॉलोऑन बचाने में सफल रहा। बारिश के कारण तीसरे दिन 38 ओवर का खेल हो सका। श्रीलंका के 386 रन के जवाब में विंडीज ने नौ विकेट पर 224 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
टीम पहली पारी में 162 रन पीछे है। विंडीज ने शुरुआत 6 विकेट पर 113 रन से की। मायर्स को धनंजय डि सिल्वा (1/11) और होल्डर को प्रवीण (3/38) ने चलता कर दिया। कॉर्नवाल को लंच के बाद सुरंगा ने पवेलियन भेजा।