फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs NZ: कीवियों के खिलाफ गरजा दिनेश चांदीमल का बल्ला, गाले में लगाया छठा शतक, जयसूर्या की बराबरी पर पहुंचे

Thu, 26 Sep 2024 08:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले

सार

34 वर्षीय बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 गेंदों का सामना किया और 15 चौकों की मदद से 116 रनों की दमदार पारी खेली। इस मैच में उन्होंने करियर का 16वां टेस्ट शतक जड़ा।
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल - फोटो : @OfficialSLC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसी के साथ उन्होंने हमवतन खिलाड़ी सनथ जयसूर्या के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी की। बता दें कि, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच के दूसरे दिन दिग्गज खिलाड़ी का बल्ला जमकर गरजा। 
विज्ञापन

गाले में दिनेश ने जड़ा छठा टेस्ट शतक
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने दूसरे दिन दिनेश के शतक की मदद से 90 ओवर में तीन विकेट पर 306 रनों का स्कोर तैयार कर लिया। गाले के मैदान पर श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा निकला यह छठा टेस्ट शतक है। अब तक इस मैदान पर खेले गए 22 मैचों में चंदीमल ने 59.51 की औसत से 1726 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और सात अर्द्धशतक हैं। 
विज्ञापन

जयसूर्या के बराबर पहुंचे चांदीमल
34 वर्षीय बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 गेंदों का सामना किया और 15 चौकों की मदद से 116 रनों की दमदार पारी खेली। इस मैच में उन्होंने करियर का 16वां टेस्ट शतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली। दरअसल, जयसूर्या ने 45 बार पचास से अधिक स्कोर बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने 110 मैचों में 45 बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाया था। इस मुकाबले के दूसरे दिन दिनेश ने 45वीं बार 50 से अधिक रन बनाए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 84 मुकाबलों में अपने नाम की। मालूम हो कि, श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा (90) के नाम दर्ज है। वहीं, महेला जमहेला जयवर्धने ने 84, एंजलो मैथ्यूज ने 59 और दिमुथ करुणारत्ने ने 55 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। दो मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें