फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: पाकिस्तान को 62 रन से हरा ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में चौथे स्थान पर, वॉर्नर-मार्श की रिकॉर्ड साझेदारी

Fri, 20 Oct 2023 11:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान को 62 रन से  हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के चार मैच में चार अंक हो गए हैं और अंक तालिका में यह टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के चार मैच में चार अंक हो गए हैं और अंक तालिका में यह टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान को 62 रन से  हराया। 
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर सिर्फ 10 रन पर थे, जब उसामा मीर ने उनका बेहद आसान कैच छोड़ दिया। पाकिस्तान ने नहीं सोचा होगा कि यह कैच उन्हें इतना महंगा पड़ेगा कि उसके खिलाफ नौ विकेट पर 367 रन बनेंगे और वे इस पहाड़ से स्कोर के नीचे दब जाएंगे। वॉर्नर के 124 गेंद में बनाए गए 163 रन और बर्थ डे ब्वाय मिचेल मार्श की 108 गेंद में 121 रन की पारियों और बाद में एडम जांपा (4/53) की गेंदबाजी ने पाकिस्तान के हिस्से में 27 गेंद शेष रहते 62 रन से लगातार दूसरी हार लिख दी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी जीत रही। 368 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 45.3 ओवर में 305 रन पर सिमट गया।

शतकीय साझेदारी के दौरान अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया
इमाम-शफीक ने निभाई शतकीय साझेदारी
इमाल उल हक (64) और अब्दुल्ला शफीक (70) ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले 15 ओवर में 94 रन जोड़े। शफीक ने 52 गेंद में और इमाम ने वनडे में अपना 20वां अर्धशतक 54 गेंद में पूरा किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी की। यहां स्टोइनिस ने दोनों ओपनरों को आउट कर दिया। बाबर (18) भी जल्द आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान (46) और सउद शकील (30) ने 57 रन जोड़े, लेकिन रिजवान और इफ्तिखार (26) ने 27 गेंद में 39 रन बनाए तो लक्ष्य 68 गेंद में 99 रन का रह गया। यहां जांपा ने रिजवान-इफ्तिखार दोनों को विदा कर ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की कर दी।

डेविड वॉर्नर सिर्फ 10 रन पर थे, जब उसामा मीर ने उनका बेहद आसान कैच छोड़ दिया। पाकिस्तान ने नहीं सोचा होगा कि यह कैच उन्हें इतना महंगा पड़ेगा कि उसके खिलाफ नौ विकेट पर 367 रन का पहाड़ सा स्कोर बन जाएगा। वॉर्नर के 124 गेंद में बनाए गए 163 रन और बर्थ डे ब्वाय मिचेल मार्श की 108 गेंद में 121 रन की पारियों ने पाकिस्तानी आक्रमण को तहस-नहस करके रख दिया। अंत में शाहीन आफरीदी ने पांच विकेट नहीं झटके होते तो ऑस्ट्रेलियाई पारी का स्कोर 400 के पार जाता दिखाई दे रहा था। वॉर्नर-मार्श ने पहले विकेट के लिए अपने देश के लिए विश्वकप में सबसे बड़ी 203 गेंद में न सिर्फ 259 रन की साझेदारी निभाई बल्कि विश्वकप में दोनों ओपनरों की ओर से शतक जड़ने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई और कुल चौथी ओपनिंग जोड़ी बन गई। यह विश्वकप में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी उपुल थरंगा-दिलशान ने जिंबाब्वे के खिलाफ 2011 में 282 रन निभाई थी।

डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्नर ने लगाया 21वां वनडे शतक
बाबर आजम ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शाहीन की गेंद पर पुल लगाने के प्रयास में वॉर्नर ने मिडऑन पर गेंद हवा में खड़ी कर दी। यह बेहद आसान कैच था, लेकिन शादाब की जगह टीम में आए मीर इसे नहीं पकड़ पाए। इसके बाद तो दोनों ओपनरों ने रनों की झड़ी लगा दी। हारिस राउफ के पहले ही ओवर में दोनों ने 24 रन ठोक दिए। वॉर्नर का बैठकर राउफ पर स्क्वेयर लेग के ऊपर पर लगाए गए छक्के ने उनके पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। वॉर्नर ने 85 गेंद में वनडे में अपना 21वां और विश्वकप में पांचवां शतक पूरा किया। अगली ही गेंद पर मिचेल मार्श ने अपना दूसरा वनडे शतक लगाकर विशेष अंदाज में 32वां जन्म दिन मनाया।

मिचेल मार्श - फोटो : सोशल मीडिया
जन्म दिन पर शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बने मार्श
मार्श वनडे में जन्म दिन पर शतक लगाने वाले दुनिया के छठे और विश्वकप में न्यूजीलैंड के रॉस टेलर के बाद दूसरे बल्लेबाज बनें। वॉर्नर का यह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार चौथा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने इस देश के खिलाफ 130, 179 और 107 रन की पारियां खेली थीं। एक देश के खिलाफ लगातार चार शतक लगाने वाले वह विराट कोहली (विरुद्ध वेस्टइंडीज) के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। वॉर्नर को 10 के अलावा 105 रन पर अब्दुल्ला शफीक ने जीवनदान दिया। दोनों की ओर से 259 रन की यह विश्वकप में सर्वश्रेष्ठ साझेदारी रही। इससे पहले ओपनर शेन वॉटसन-ब्रैड हैडिन ने 2011 में कनाडा के खिलाफ 183 रन जोड़े थे।
विज्ञापन

शाहीन अफरीदी और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन ने अंतिम ओवरों में 400 पार जाने से रोका
शाहीन ने मार्श 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए ग्लेन मैक्सवेल ने आते ही छक्का मारने का प्रयास किया और वह आउट हो गए। स्टीव स्मिथ (7) फिर नहीं चल पाए और मीर ने उन्हें आउट किया। वॉर्नर ने इसके बाद 116 गेंद में 150 रन पूरे किए। वह दोहरे शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन पहले तीन ओवर में 47 रन देने वाले राउफ की गेंद पर वह आउट हो गए। वह 42.2 ओवर में आउट हुए। इसके बाद शाहीन का जादू चला। अगले 7.4 ओवर में सिर्फ 42 रन बने और ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोए। शाहीन ने 54 रन देकर पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें