आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया था। इसके बाद साल 2022 में मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया गया था। हालांकि, बतौर कप्तान मयंक अग्रवाल पूरी तरह फेल रहे। उन्होंने कप्तान के रूप में कोई छाप नहीं छोड़ी और 16.33 की औसत से 196 रन बनाए। पिछले साल भी धवन को कप्तान बनाने के बारे में सोचा गया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अग्रवाल को मौका देने का फैसला किया था।
आईपीएल के एक सूत्र के अनुसार "बोर्ड ने धवन को कप्तान बनाने का फैसला किया है। उनके पास आईपीएल में खिलाने और कप्तानी करने दोनों का अनुभव है। पिछले साल पंजाब के लिए अपने पहले सीजन में भी धवन ने अच्छा प्रदर्शन किया था।"
T20 World Cup: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर हुआ यह अनुभवी बल्लेबाज
पंजाब ने इस साल की शुरुआत में मेगा ऑक्शन में धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 36 साल के धवन ने 14 मैचों में 38.33 के औसत और 122.66 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे।
टीम के साथ बने रहेंगे मयंक?
मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाने के बावजूद फ्रेंचाइजी उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में अपने साथ जोड़े रखना चाहती है या नहीं इस बारे में जल्द फैसला किया जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को रीटेन करने के लिए 15 नवंबर तक का समय है।
ICC Ranking T20: नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा
धवन आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वह भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। हाल ही में धवन को वनडे में भारत की बी टीम का कप्तान बनाया गया था। वह इसी महीने के अंत में न्यूजीलैंड में टीम का नेतृत्व करेंगे। आईपीएल में धवन ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की कप्तानी भी की है।
नए कोच और नए कप्तान के साथ उतरेगी पंजाब की टीम
आईपीएल 2023 से पहले पंजाब की टीम अपना मुख्य कोच भी बदल चुकी है। अनिल कुंबले की जगह ट्रेवर बेलिस को टीम का कोच बनाया गया है। उनके कोच रहते इंग्लैंड की टीम ने 2019 वनडे विश्व कप जीता था। 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाने में भी ट्रेवर बेलिस का योगदान है। बेलिस के साथ ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हैडिन भी पंजाब के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।
IND vs BAN: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल बल्लेबाज बने, महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ा
टीम के मालिकों को नए कोच और कप्तान से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि फ्रेंचाइजी अपने पहले खिताब की तलाश में है। पंजाब की टीम आखिरी बार साल 2014 में प्लेऑफ में पहुंची थी। इसके बाद पिछले चार सीजन से यह टीम छठे स्थान पर रही है।