फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शेल्डन कॉटरेल ने एक हाथ से पकड़ा ऐसा कैच, जिसने भी देखा देखता ही रह गया

Fri, 07 Jun 2019 02:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेल्डन कॉटरेल - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप के दसवें मुकाबले में गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैरेबियाई गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने बेहतरीन कैच लपका, जिसकी जमकर तारीफ की जा रही। कॉटरेल के इस कैच को जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया। उन्होंने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए इस कैच को पकड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
Sheldon Cottrell
दरअसल, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस 45वां ओवर फेंक रहे थे। इसी ओवर की पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ ने चौका जड़ा। वहीं, दूसरी गेंद पर स्मिथ ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग दिशा में शॉट खेला, जिसे दौड़ते हुए एक हाथ से कॉटरेल ने कैच लपका।

विज्ञापन

3 of 5
शेल्डन कॉटरेल - फोटो : social media
दरअसल, गेंद बल्ले पर अच्छी तरीके से आई। यहां तक गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर जा ही रही थी कि तभी अपनी बाईं ओर दौड़ते हुए शेल्डन कॉटरेल गेंद के करीब पहुंच गए और उन्होंने एक हाथ से गेंद को पकड़ा। 

4 of 5
शेल्डन कॉटरेल - फोटो : pti
उन्होंने गेंद अच्छी तरीके से पकड़ ली, लेकिन वो तेज दौड़ रहे थे। इस वजह से उन्होंने बाउंड्री में घुसने से ठीक पहले गेंद को हवा में उछाल दिया और फिर आराम से गेंद को मैदान के अंदर आकर पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद अपने दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 103 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। स्मिथ ने एलेक्स कैरी (45) के साथ छठे विकेट के लिए 68 रन और नाथन कूल्टर नाइल (92) के साथ 7वें विकेट के लिए 102 रन की शतकीय साझेदारी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें