Batt RE Electric Scooter-3
- फोटो : Battre
जयपुर की स्टार्टअप कंपनी Batt:RE इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देश में अपना पहला Batt Mobile इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने जा रही है। कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत 63,555 रुपये रखी है। फिलहाल यह स्कूटर नागपुर, हैदराबाद, अनंतपुर, करनूल जैसे शहरों में पहले से ही मिल रहा है। वहीं, पुणे, विजाग और वारंगल में इस महीने के आखिर तक सर्विस सेंटर और डीलरशिप अपलब्ध हो जाएगी। कंपनी इस साल के आखिर तक देश के 50 शहरों में अपनी डीलरशिप खोलना चाहती है।