फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shami on Hasan Raza: 'उन्होंने क्रिकेट का मजाक बनाया, जलन तो पूरी दिखती है', शमी ने हसन रजा पर फिर साधा निशाना

Thu, 08 Feb 2024 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शमी के नेतृत्व में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सभी ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की थी। हालांकि, पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने विवादित बयान देते हुए भारत पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
शमी ने हसन रजा को जवाब दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल हुए वनडे विश्व कप के बाद से मोहम्मद शमी किसी भी प्रकार के क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। विश्व कप के बाद उन्हें चोट लगी थी। वह फिलहाल इसके रिहैब में हैं। शमी ने विश्व कप में अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को दिवाना बना दिया था। वह शुरुआती चार मैच में बेंच पर बैठे रहे थे और उसके बाद उन्हें खेलने का मौका मिला था और फिर अपनी कहर बरपाती गेंद से विपक्षी टीम को खूब परेशान किया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
विज्ञापन

विश्व कप में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

शमी के नेतृत्व में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सभी ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की थी। हालांकि, पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने विवादित बयान देते हुए भारत पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आईसीसी बीसीसीआई को कोई अलग गेंद दे रहा है, जिससे उन्हें ज्यादा स्विंग मिल रही है। साथ ही हसन रजा ने डीआरएस से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था। रजा के कमेंट पर विश्व कप के दौरान शमी ने आलोचना की थी। अब एक बार फिर शमी ने हसन पर निशाना साधा है।

शमी ने हसन रजा पर क्या कहा?

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- उन्होंने (हसन रजा) ने क्रिकेट को मजाक बना दिया है। हम एक दूसरे की कामयाबी का आनंद नहीं लेते। जब पाकिस्तान जीत रहा होता है तो आप काफी खुश होते हैं, लेकिन जब टीम हार जाती है तो आपको लगता है कि आपके साथ चीटिंग हो रही है। जब से हम क्रिकेट खेल रहे हैं, आप रिकॉर्ड उठाकर देख लें, वो हमारे नजदीक भी नहीं हैं। जलन तो पूरी दिखती है। इतना जलने से कौन से रिजल्ट्स मिल जाने हैं।

शमी चोट से उबर रहे हैं

शमी को विश्व कप के दौरान एंकल इंजरी हुई थी। उसके बाद से वह भारत के लिए नहीं खेले हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दूर रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट भी नहीं खेले थे। शमी के आईपीएल खेलने पर भी फिलहाल संशय है। हाल ही में वह लंदन भी गए थे और अपनी चोट पर डॉक्टरों से सुझाव लिया था। यह देखने वाली बात होगी कि वह लीग खेल पाते हैं या नहीं। अगर वह नहीं खेले तो गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा नुकसान होगा। आईपीएल के तुरंत बाद टी20 विश्व कप भी होना है।

शमी का जवाब?
इससे पहले विश्व कप के दौरान शमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में हसन रजा के बयान का वीडियो शेयर किया था और लिखा था- इंडिया चीटिंग कर रहा है? शर्म करो यार! गेम पर ध्यान करो न की फालतू बकवास पर। कभी तो दूसरे की कामयाबी को एंजॉय किया करो। छी यार! आईसीसी विश्व कप है, आपका घरेलू टूर्नामेंट नहीं है और आप खिलाड़ी ही थे न? वसीम भाई (वसीम अकरम) ने समझाया है, पूरा एक्सप्लेन किया था फिर भी! अपने खिलाड़ी अपने वसीम अकरम पर यकीन नहीं है आपको। आपतो अपनी तारीफ करने में लगे हैं जनाब। जस्ट लाइक ए WOW!

विज्ञापन

हसन रजा ने क्या कहा था?
एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से बात करते हुए हसन रजा ने दावा किया था कि मेजबान टीम को विपक्षी टीम की तुलना में एक अलग गेंद मिली थी और उन्हें लगता है कि यही कारण है कि भारतीय तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त सीम मूवमेंट और स्विंग मिल रही है। उन्होंने कहा था- हम देख रहे हैं कि जब भारत के खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो वे वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और जब भारत गेंदबाजी करता है तो अचानक गेंद हरकतें करना शुरू कर देती है। उनके पक्ष में सात-आठ करीबी डीआरएस कॉल आए हैं। सिराज और शमी जिस तरह से गेंद को स्विंग करा रहे थे, उससे लग रहा था कि आईसीसी या बीसीसीआई उन्हें दूसरी पारी में अलग-अलग गेंद दे रहे हैं। गेंद का निरीक्षण करने की जरूरत है। स्विंग के लिए गेंद पर कोटिंग की एक अतिरिक्त परत भी हो सकती है।

वसीम अकरम ने भी की थी आलोचना
हसन रजा को जवाब देते हुए वसीम अकरम ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा था- मैं पिछले कुछ दिनों से इसके बारे में पढ़ रहा हूं। उनका बयान मजाक जैसा लगता है, क्योंकि उनका दिमाग जगह पर नहीं है। बेइज्जी अपनी तो करानी ही करानी है, हमारी भी न कराओ पूरी दुनिया के सामने। वसीम अकरम ने साथ ही गेंद को स्विंग करानी की कला के बारे में भी विस्तार से बताया है। साथ ही बताया है कि मैच के लिए गेंद कैसे चुनी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें