साई किशोर से पार नहीं पा सके कर्नाटक के बल्लेबाज
फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे कर्नाटक की शुरुआत सही नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रोहन कदम बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद यह टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 151 रन बनाए। कर्नाटक के लिए सबसे ज्यादा 46 रन अभिनव मनोहर ने बनाए। वहीं प्रवीण दुबे ने 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने भी छुटपुट योगदान दिया। तमिलनाडु के गेंदबाज साई किशोर ने सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसी वजह से कर्नाटक की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।
रोमांचक मैच में जीता तमिलनाडु
152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे तमिलनाडु का पहला विकेट 29 रन पर गिरा। इसके बाद यह टीम भी थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गंवाती रही, लेकिन अंत में शाहरुख ने सब कुछ संभाल लिया। उन्होंने 15 गेंद में 33 रन बनाए और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को तीसरी बार विजेता बना दिया। तमिलनाडु के लिए सबसे ज्यादा 41 रन विकेटकीपर जगदीशन ने बनाए। हालांकि बीच के ओवरों में जदगीशन और कप्तान विजय शंकर ने काफी बल्लेबाजी की, लेकिन शाहरुख ने तूफानी पारी खेलकर कर्नाटक के मुंह से जीत छीन ली।
आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने भी शाहरुख का वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की है। शाहरुख आईपीएल में पंजाब के लिए खेलते हैं।