फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी ने फिर कसा अभिनंदन पर तंज, युवी-भज्जी को बताया मजबूर, कश्मीर पर भी बोले

Tue, 26 May 2020 09:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहिद अफरीद के बयान के बाद बवाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर खबरों में रहने वाले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने एकबार फिर हिंदुस्तानियों के खिलाफ जहर उगला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर चुके अफरीदी ने इस बार देश के वीर सपूत अभिनंदन को लेकर कहा कि जिसे पाकिस्तान फौज ने हवा से नीचे गिरा दिया था, उसे भारत ने अपना हीरो बना दिया।

विज्ञापन

 

अफरीदी इतने में ही नहीं रूके। उन्होंने दोबारा कश्मीर मुद्दे पर अपनी राय रखी। अफरीदी ने कहा, 'बात मजहब की नहीं है, बात इंसानियत की है। अगर कश्मीर में हिंदू होते और उनपर जुल्म होता तो मैं तब भी बात करता। राजनीति में कभी मजहब को बीच में नहीं लाना चाहिए।'  बूम-बूम के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने युवराज सिंह और हरभजन सिंह को मजबूर बताया।

युवी-भज्जी तो मजबूर हैं

शाहिद अफरीदी - फोटो : social media
पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद अफरीदी की मदद करने वाले युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने इस पाक क्रिेकेटर से रिश्ता तोड़ लिया है। अफरीदी ने इस मुद्दे पर कहा कि वो दोनों तो मजबूर हैं। मैं युवी और भज्जी का शुक्रगुजार रहूंगा, जिन्होंने मेरे फाउंडेशन का समर्थन किया। वो रहते भारत में हैं, उन्हें यह भी पता है कि वहां कितना जुल्म हो रहा है। बस वो मजबूर हैं और मैं कुछ नहीं कहूंगा।' अफरीदी ने इस पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में यह भी कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। वो सिर्फ मानवता के लिए गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें हिंदुस्तान में बहुत प्यार मिला है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ उगला था जहर

शाहिन अफरीदी-नरेंद्र मोदी - फोटो : social Media
16 मई के आसपास इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें अफरीदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक कहते नजर आ रहे थे। वह पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में मौजूद थे। वीडियो में अफरीदी कह रहे थे, 'मैं आपसे मिलकर बेहद खुश हूं, लेकिन बहुत बड़ी बीमारी पूरी दुनिया में फैली हुई है...लेकिन इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलो-दिमाग में है और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। मजहब को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें जवाब देना होगा। वैसे तो मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन हैं डरपोक आदमी। इतने छोटे से कश्मीर के लिए उन्होंने 7 लाख की फौज जमा की है जबकि पाकिस्तान की कुल फौज 7 लाख की है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके पीछे 22-23 करोड़ की फौज खड़ी है। यूनाइटेड नेशंस के बनने का मकसद का भी समझ नहीं आता।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें