फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की बौखलाहट: दो देशों के दौरा रद्द करने पर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बेतुका बयान, भारत को बताया जिम्मेदार

Sun, 26 Sep 2021 10:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हर तरह की सुरक्षा दी गई थी। वहां के सुरक्षा अधिकारियों ने दौरे से पहले स्थिति का जायजा भी लिया था और वे खुश थे। इसलिए मुझे अब तक समझ नहीं आया कि आखिर न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द क्यों किया?
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी क्रिकेट टीमों के दौरा रद्द करने पर पाकिस्तान बौखला गया है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अब इस मामले पर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के फैसले के पीछे कहीं न कहीं भारत का हाथ है। इसके साथ ही अफरीदी ने पढ़े लिखे देशों को भारत का अनुसरण नहीं करने की अपील की है। दरअसल दौरा रद्द होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ रमीज राजा समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स नाराजगी जता चुके हैं और भारत को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं।
विज्ञापन


हमने खराब परिस्थितियों में भी भारत का दौरा किया
अफरीदी ने कहा- अगर कोई देश हमारे खिलाफ है, तो इसका मतलब यह नहीं कि बाकी देश भी उसे फॉलो करें। क्रिकेट का इस्तेमाल संबंधों को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए, उसे बिगाड़ने के लिए नहीं। एक बार भारत दौरे से पहले भी हमें धमकियां मिली थीं, लेकिन पीसीबी ने हमें दौरा करने के लिए कहा। उन्होंने रोका नहीं और हम भारत गए।

समझ नहीं आया दौरा रद्द क्यों हुआ?
अफरीदी ने कहा- न्यूजीलैंड को अगर कहीं से धमकी मिली थी, तो उन्हें इससे जुड़ी जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा करनी चाहिए थी। इसकी जगह उन्होंने खुद से दौरा रद्द करने का फैसला ले लिया। इसे हम माफ नहीं कर सकते। मुझे जहां तक पता है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हर तरह की सुरक्षा दी गई थी। वहां के सुरक्षा अधिकारियों ने दौरे से पहले स्थिति का जायजा भी लिया था और वे खुश थे। इसलिए मुझे अब तक समझ नहीं आया कि आखिर न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द क्यों किया?
विज्ञापन


अफरीदी का क्रिकेट करियर
अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 1716 रन, वनडे में 8064 रन और टी-20 मं 1416 रन बनाए थे। वहीं, उनके नाम टेस्ट में 48 विकेट, वनडे में 395 विकेट और टी-20 में 98 विकेट लिए हैं। अफरीदी आईपीएल भी खेल चुके हैं। 2008 में उन्हें डेक्कन चार्जर्स टीम ने शामिल किया था। इस दौरान उन्होंने 10 मैच खेले और 81 रन बनाए। इसके अलावा नौ विकेट भी झटके।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें