फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 Ranking: टी-20 में शेफाली की बादशाहत कायम, जानें टॉप-10 में कितने भारतीय 

Tue, 07 Sep 2021 04:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

  • शेफाली वर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज, स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर
  • गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा को हुआ फायदा, पूनम यादव आठवें स्थान पर कायम
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बादशाहत कायम है। वह नंबर पर बरकरार हैं। शेफाली 759 रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। शेफाली के अलावा टॉप-10 में स्मृति मंधाना हैं। वह 716 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिग में दो भारतीय शामिल हैं। दीप्ति शर्मा को फायदा हुआ है। वह 703 रेटिंग के साथ छठे पायदान पर हैं जबकि पूनम यादव 670 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर बरकरार हैं। उधर, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 321 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


शेफाली और मंधाना के अलावा बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (744) दूसरे पर हैं। वहीं, मेग लेनिंग 709 अंक के साथ चौथे जबकि सोफी एक स्थान के फायदे से 689 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। सोफी ने होव में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 50 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी चटकाए। इस प्रदर्शन की बदौलत वह आलराउंडरों की सूची में भी एक स्थान के फायदे से इंग्लैंड की नताली स्किवर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
 


उधर, आलराउंडरों की लिस्ट में भारत की दीप्ति शर्मा के अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को भी एक-एक स्थान का फायदा हुआ है और ये क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर तीन स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गई हैं। वहीं, गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की मेगान शुट दो स्थान चढ़कर दूसरे स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया की ही जेस योनासेन भी एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। उधर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली हेली मैथ्यूज सात स्थान की छलांग के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 15 में पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें