टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में संजय ने ट्विटर पर एक फोटो ट्वीट की। इस फोटो के लेकर यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर फिर विवादों में है। संजय ने फोटो के साथ लिखा कि सचिन बल्लेबाजी शायद उनकी फटॉग्रफी से ज्यादा अच्छी थी।
दरअसल, मांजरेकर द्वारा पोस्ट किए फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'हम 90s के इस फोटो में अपने बाइसेप्स दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। फोटो थोड़ा सा ऑफ सेंटर है ना? वह (सचिन) बल्ले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे।'
Trying to show off our biceps in the 90s. Pic off centre isn't it ? He was better with the bat I guess, the photographer, Sachin Tendulkar. pic.twitter.com/Oaz4Qvn9AP
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) March 21, 2017
मांजरेकर के कहना का मतलब था कि यह कहना चाहते थे कि सचिन के स्ट्रेट ड्राइव से उलट फोटो में सब्जेक्ट थोड़ा सा ऑफ सेंटर है।
ट्विटर पर ट्रोल हुए मांजरेकर
संजय मांजरेकर
- फोटो : Cricket Highlights
हालांकि, मांजरेकर का यह ट्वीट सचिन के फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने मांजरेकर को ट्रोल करने में लग गए। सचिन के फैंस ने मांजेरकर की आलोचना शुरू कर दी।
मांजरेकर इस ट्वीट में सचिन को टैग करना भी भूल गए। इस पर एक यूजर ने ट्वीट कर पूछा, 'आपने सचिन को इस ट्वीट में टैग क्यों नहीं किया। उन्होंने वैद्य को सेंटर में रखकर सही फोटो खींचा है। आप हमेशा साइड रोल में रहे हैं।
@sanjaymanjrekar why u hv not tagged @sachin_rt in this. He done his job perfectly as vaidya is in the centre. U always have had side roles.
— Atul chouhan (@iamAtulc) March 22, 2017
वैसे इस फोटो में दूसरे शख्स भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रशांत वैद्य हैं। वैद्य ने भारत के लिए चार वनडे इंटरनैशनल खेले थे। संजय मांजरेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 वनडे इंटरनैशनल खेले।
@sanjaymanjrekar of centre gives depth of field to a photograph ...so not very incorrect by Sachin... :-)
— Gautam Kashyap (@gkash77) March 21, 2017