फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sania-Shoaib Divorce: सानिया ने शोएब को दिया है तलाक! भारतीय टेनिस स्टार के पिता के बयान से पूरा मामला हुआ साफ

Sat, 20 Jan 2024 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिता इमरान ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा- यह 'खुला' था। 'खुला के तहत एक मुस्लिम महिला को अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार है।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा को छोड़ शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह किया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ निकाह कर लिया है। यह उनकी तीसरी शादी है। इससे पहले वह भारत की ही आयशा सिद्दिकी और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से निकाह कर चुके हैं। 2010 में सानिया से निकाह के लिए शोएब को आयशा का तलाक देना पड़ा था। इसके बाद अब जब सानिया से दूरियां बढ़ने की खबरें आईं तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या दोनों के बीच तलाक हो चुका है? अब सानिया के पिता इमरान मिर्जा के एक बयान से पूरा मामला साफ हो चुका है। तलाक शोएब ने नहीं बल्कि सानिया ने दिया था।
विज्ञापन


पिता इमरान ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा- यह 'खुला' था। 'खुला' के तहत एक मुस्लिम महिला को अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार है। 'खुला' की इच्छा सिर्फ बीवी ही रख सकती है। इमरान मिर्जा का यह बयान खूब वायरल हो रहा है।
Trending Videos

सानिया मिर्जा- इजहान मिर्जा मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या होता है 'खुला'?
खुला (Khula) तलाक का ही एक अन्य रूप है। बस तलाक से इसका अंतर इतना है कि यह महिला की तरफ से लिया जा सकता है। खुला के जरिए महिला अपने शौहर से संबंध तोड़ सकती है। तलाक में पुरुष अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला करता है तो वहीं दूसरी तरफ खुला में बीवी अपने शौहर से अलग होने का फैसला करती है। इस तरह के तलाक जिक्र 'कुरान' और 'हदीस' में भी है।

'खुला' के लिए पति और बीवी दोनों की सहमति होनी जरूरी होती है। खुला की प्रक्रिया उन मुस्लिम महिलाओं को सम्मानजनक और सम्मानजनक तरीके से तलाक लेने का विकल्प प्रदान करती है जो अपनी शादी से नाखुश हैं। एक बार तलाक दिए जाने के बाद पत्नी को या तो अपनी जायदाद का कुछ हिस्सा वापस करना पड़ता है या अपना कुछ अधिकार छोड़ना पड़ता है।

सना, शोएब, सानिया - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब ने की तीसरी शादी
सानिया शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। शादी के 13 साल बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। अब शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया है। शनिवार को शोएब ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की।  
विज्ञापन

शोएब और सना - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं सना जावेद?
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में अपने-अपने अकाउंट से इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। फिर दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। 28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। 

शोएब और सना के डेट की खबरें थीं
शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। शोएब ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे बडी! इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें