वहीं, इस मामले में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि वो चाहते हैं कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज पूरी हो। गांगुली ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, 'हम चाहते हैं कि श्रृंखला पूरी हो जाए क्योंकि 2007 के बाद से यह हमारी पहली सीरीज जीत (इंग्लैंड में) होगी।' उन्होंने साफ कहा, 'बीसीसीआई का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट जबरदस्त प्रारूप है और हम किसी भी चीज के लिए इससे समझौता नहीं करेंगे।' वहीं, गांगुली ने इस बात से इनकार किया कि जो टेस्ट अलग से खेला जाएगा वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होगा। गांगुली से यह पूछे जाने पर कि क्या बीसीसीआई ने अगले साल जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान टेस्ट के बदले में दो अतिरिक्त टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की पेशकश की है, उन्होंने कहा, 'हम अतिरिक्त वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिये तैयार हैं और यह मुद्दा नहीं है।' उन्होंने कहा, 'बस इतना है कि बाद में जो टेस्ट मैच खेला जाएगा वह श्रृंखला का पांचवां मैच होगा।'