फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर ब्लास्टर ने बताया, कब और किसने पहली बार पुकारा था 'सचिन-सचिन'

Wed, 10 May 2017 09:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
विज्ञापन
दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच ‘सचिन-सचिन’ की गूंज काफी मशहूर रही लेकिन दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया कि उनकी मां ने ही इसकी शुरुआत की थी। तेंदुलकर ने अपने जीवन पर बनी फिल्म ‘सचिन- ए बिलियन ड्रीम्स’ के एक गीत को जारी किए जाने के मौके पर कहा, ‘असल में सचिन-सचिन कहने की शुरुआत मेरी मां ने की थी। मैं नीचे खेलने के लिए जाता था तो मुझे वापस घर में बुलाने को मां सचिन-सचिन कहतीं थीं। मैंने पहली बार तब ही यह सुना था।’ तेंदुलकर ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे संन्यास लेने के बाद भी ‘सचिन-सचिन’ का शोर बरकरार रहेगा। अब यह थिएटरों तक में चला गया है। इसलिए मुझे खुशी है।’ 
विज्ञापन


सचिन के चाहने वालों ने उनके बचपन की तस्वीर जरुर देखी होगी, जिसमें वह बल्ला थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के बारे में सचिन ने कहा, ‘यह फोेटो घर में खींची गई थी जब मैं अपने भाई के साथ खेल रहा था। यह बालकनी में खींची गई। मैं तब चार या पांच साल का था और गेंद को हिट करना काफी पसंद करता था। चाहे वह क्रिकेट का बल्ला हो या टेनिस का रैकेट। मेरे भाई टेनिस बॉल फेंकते थे जिनमें से कुछ को मैं बल्ले से तो कुछ को रैकेट से मारता था।’ इस मौके पर संगीतकार एआर रहमान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें