फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान: रिटायर होनी चाहिए धोनी की सात नंबर जर्सी, पूर्व भारतीय दिग्गज ने ऐसा क्यों कहा?

Fri, 09 Jul 2021 12:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सबा करीम ने कहा है कि बीसीसीआई को न केवल धोनी की बल्कि सभी भारतीय लीजेंड्स की जर्सी रिटायर कर देनी चाहिए। 
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने कहा है कि बीसीसीआई को एमएस धोनी के सम्मान में उनकी सात नंबर की जर्सी को रिटायर कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में धोनी का बड़ा योगदान लहा है। इसलिए उनके सम्मान में बीसीसीआई को उनकी सात नंबर की जर्सी को रिटायर कर देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि न केवल धोनी की बल्कि सभी भारतीय लीजेंड्स की जर्सी रिटायर कर देनी चाहिए। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

महान खिलाड़ियों की जर्सी कोई और ना पहने

बीसीसीआइ के अधिकारी रहे सबा करीम ने 'खेलनीति पोडकास्ट' से बातचीत में कहा, 'मेरे हिसाब से ना केवल एमएस धोनी की जर्सी बल्कि बीसीसीआई को सभी भारतीय लीजेंड्स की जर्सी रिटायर कर देनी चाहिए। उन्हें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि उन महान खिलाड़ियों की जर्सी कोई और ना पहने। इस तरह से भारत के महान खिलाड़ियों के योगदान को सम्मान दिया जा सकता है। सबसे जरूरी बात ये है कि ऐसा करके आप इन खिलाड़ियों को इज्जत देंगे।

ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान

हाल ही में धोनी ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा

धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इससे पहले धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें कि धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप (सेमीफाइनल) में खेला था। यह मुकाबला भारत हारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें