फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs MI Playing-11: राजस्थान से बदला लेने उतरेगी मुंबई की पलटन, बुमराह-बटलर और बोल्ट-रोहित के बीच होगी टक्कर

Mon, 22 Apr 2024 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।

सार

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Playing 11 Prediction : राजस्थान और मुंबई के बीच अब तक आईपीएल में कुल 29 मैच खेले गए हैं। इनमें से राजस्थान ने 13 और मुंबई ने 15 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में आज जब मुंबई इंडियंस की टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें अपनी गेंदबाजी खामियों को दूर करके मेजबान टीम से बदला चुकता करने पर लगी होगी। दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने मुंबई को उसके घर में छह विकेट से हराया था। पिछले चार मैच में तीन जीत से कप्तान हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई उबरने की राह पर चल रही है, जबकि राजस्थान की टीम के 12 अंक हैं। अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान टीम की अगुआई संजू सैमसन कर रहे हैं। वहीं, मुंबई की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन

आईपीएल 2024 राजस्थान बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों के आंकड़े
दोनों टीमों के आंकड़े की बात करें तो राजस्थान और मुंबई के बीच अब तक आईपीएल में कुल 29 मैच खेले गए हैं। इनमें से राजस्थान ने 13 और मुंबई ने 15 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों के बीच सात मुकाबले हुए हैं। पांच मैच राजस्थान और दो मैच मुंबई ने जीते हैं। इस वेन्यू पर मुंबई को पिछली जीत मई 2012 में मिली थी।

आईपीएल 2024 राजस्थान बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
बुमराह पर टिकी होंगी निगाहें
पांच बार की चैंपियन मुंबई ने पिछले मैच में आशुतोष शर्मा के अंत में लगाए गए अर्धशतक के बावजूद पंजाब के खिलाफ नौ रन से जीत हासिल की थी। एक बार फिर बुमराह ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और तीन विकेट झटके। भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज ने नई गेंद से चमकदार प्रदर्शन किया और ज्यादा रन लुटाए बिना ही ये विकेट हासिल किए। बुमराह 13 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहीं उनके साथी गेंदबाज ऐसा करने में जूझ रहे हैं।

गेराल्ड कोएत्जी ने भी 12 विकेट लेकर प्रभावित किया है, लेकिन उन्होंने काफी ज्यादा रन लुटाए हैं। श्रेयस गोपाल ने अभी तीन मैच खेले हैं और प्रत्येक में एक-एक विकेट झटका है। मुंबई को अपने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के बतौर गेंदबाज अनुभव का इस्तेमाल करने की जरूरत है। आज के मैच में दो शतक लगा चुके राजस्थान के जोस बटलर और बुमराह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं, ट्रेंट बोल्ट और रोहित शर्मा के बीच भी मजेदार भिड़ंत होगी।

आईपीएल 2024 राजस्थान बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे किशन
बल्लेबाजी में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का शानदार शतक सुर्खियों में रहा है, लेकिन इसके बावजूद टीम हार गई थी। वहीं, ईशान किशन भी निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हार्दिक ने भी अभी तक प्रभावित नहीं किया है जबकि तिलक वर्मा ने इन सबकी तुलना में अच्छा किया है। मुंबई के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक चीज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी 53 गेंद में 78 रन की पारी मुंबई के लिए अहम रही और अगर वह लय में आ जाएं तो किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई की हालत काफी खराब रही थी जिसमें ट्रेंट बोल्ट ने उनके तीन शीर्ष क्रम बल्लेबाजों को खाता भी नहीं खेलने दिया था और यह अनुभवी तेज गेंदबाज फिर से उनके लिए बड़ा खतरा होगा।

आईपीएल 2024 राजस्थान बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
अश्विन ने अब तक लीग में किया निराश
आवेश को अंतिम ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी गई है और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। कुलदीप सेन ने भी अपना कौशल दिखाया है, लेकिन उन्हें अपने इकोनोमी पर काम करने की जरूरत है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 12 विकेट के साथ राजस्थान के गेंदबाजी विभाग के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, हालांकि अश्विन जूझते दिखे हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। राजस्थान के लिए रियान पराग उनके सत्र के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। असम के इस युवा बल्लेबाज ने अभी तक 318 रन बना लिए हैं जिससे टीम को काफी मदद मिल रही है। टीम की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द घूमती रही है।

कप्तान संजू सैमसन ने भी टीम के लिए कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं और अभी 276 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर ने अकेले दम पर कोलकाता के खिलाफ अंतिम मैच में 200 से ज्यादा रन का स्कोर हासिल कर राजस्थान रॉयल्स केा जीत दिलाई थी। लेकिन साथी सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि वह शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे। शिमरोन हेतमायर भी जरूरत के समय अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हें।

आईपीएल 2024 राजस्थान बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन/संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। [इम्पैक्ट सब: नांद्रे बर्गर/केशव महाराज]

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। [इम्पैक्ट सब: आकाश मधवाल]

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 38वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 38वां मुकाबला?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला 22 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 38वां मैच?
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 38वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
विज्ञापन

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें