फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs GT: विजय शंकर की दमदार फील्डिंग, बाउंड्री लाइन पर लपका रियान पराग का कैच, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 10 Apr 2024 10:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस मैच में संजू सैमसन और रियान पराग के बीच 130 रन की विशाल साझेदारी हुई। दोनों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया। पराग को मोहित शर्मा ने आउट किया। उन्होंने विजय शंकर के हाथों युवा बल्लेबाज को कैच कराया। बाउंड्री लाइन पर खड़े विजय शंकर ने अपनी दमदार फील्डिंग का मुजायरा पेश किया। 
विज्ञापन
विजय शंकर ने लपका रियान पराग का कैच - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रियान पराग ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संकट की स्थिति से उबारा। उन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह अपनी इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके। मोहित शर्मा ने उन्हें 172 रन के स्कोर पर आउट किया। गुजरात के लिए विजय शंकर ने घातक फील्डिंग की। इसका नजारा 19वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। 
विज्ञापन


विजय शंकर ने लपका पराग का कैच
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। इस मैच में संजू सैमसन और रियान पराग के बीच 130 रन की विशाल साझेदारी हुई। दोनों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया। पराग को मोहित शर्मा ने आउट किया। उन्होंने विजय शंकर के हाथों युवा बल्लेबाज को कैच कराया। बाउंड्री लाइन पर खड़े विजय शंकर ने अपनी दमदार फील्डिंग का मुजायरा पेश किया। 

दरअसल, मोहित द्वारा फेंकी गई धीमी गेंद पर पराग ने दमदार शॉट खेला, जिसे लॉन्ग ऑफ पर मौजूद शंकर ने लपक लिया। वह शुरुआत में कैच पकड़ लेते हैं लेकिन फिर अपना संतुलन थोड़ा खो देते हैं। इसके बाद उन्होंने गेंद को हवा में उछाल दिया और खुद पहले बाउंड्री के बाहर गए, फिर संभले और अंदर आकर कैच पकड़ लिया। उनकी दमदार फील्डिंग को देखकर हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन


रियान ने ठोका इस सीजन का तीसरा अर्धशतक
रियान ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक ठोका। उन्होंने 34 गेंदों में पचास रन पूरे किए। पराग ने इस मैच में 76 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और पांच छक्के निकले। इससे पहले उन्होंने मुंबई और दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में पचासा लगाया था। दिल्ली के खिलाफ जयपुर में खेले गए मैच में उन्होंने 84 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, मुंबई के खिलाफ उन्होंने 54 रन की नाबाद पारी खेली थी। दोनों मैचों में राजस्थान ने पराग के दम पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें