फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Series: रोहित टी-20 के साथ पहले टेस्ट में भी कर सकते हैं कप्तानी, कोहली को मिल सकता है आराम

Tue, 09 Nov 2021 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 सीरीज के लिए टीम का एलान होने वाला है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा का टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनना तय है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए अगले 24 घंटे में टीम का एलान हो सकता है। दोनों टीमों के बीच 17 नवंबर से तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा का टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनना तय है। वहीं, केएल राहुल उपकप्तान हो सकते हैं। रोहित को इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भी कप्तानी सौंपी जा सकती है। विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह एक बल्लेबाज के तौर पर यह फॉर्मेट खेलते रहेंगे। वहीं, वनडे और टेस्ट में विराट कप्तानी करते रहेंगे।
विज्ञापन


टेस्ट में भी रोहित कप्तान हो सकते हैं
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा टेस्ट कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए आराम ले रहे हैं और मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम में वापसी करेंगे। ऐसे में चयनकर्ता रोहित को जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर चुके हैं। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी ब्रेक की वजह से टीम से बाहर रह सकते हैं। 

रहाणे टेस्ट में उपकप्तान बने रहेंगे
रोहित अगर पहले टेस्ट में कप्तानी करते हैं तो अजिंक्य रहाणे ही उनके डिप्टी होंगे। वे उपकप्तान बने रहेंगे। इसके अलावा विराट की वापसी पर रहाणे ही टीम के उपकप्तान होंगे। रहाणे इंग्लैंड दौरे पर बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। वहीं, आगामी विश्व कप को देखते हुए केएल राहुल को उपकप्तानी सौंपी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर वह जिम्मेदारी संभाल सके हैं। राहुल मौजूदा समय में टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन


सीरीज का शेड्यूल
टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। पहला मैच जयपुर, दूसरा मैच 19 नवंबर को रांची और आखिरी मैच 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं, टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। पहला टेस्ट कानपुर में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट तीन दिसंबर से सात दिसंबर के बीच मुंबई में होगा। 

बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ की पहली सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी काम करती दिखेगी। रवि शास्त्री ने टी-20 विश्व कप के बाद हेड कोच का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आए हैं।

रोहित और द्रविड़ की जोड़ी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए टीम बनाने पर जोर दे सकते हैं। वहीं, टेस्ट में कोहली की वापसी के बाद द्रविड़ और कोहली की जोड़ी अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर ध्यान केंद्रित करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें