chris gayle
रोहित के नाम 94 टी20 मैचों में 102 छक्के हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं। गेल ने महज 58 मुकाबलों में 105 जड़े हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (103 छक्के, 76 मैच) हैं। रोहित के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा क्योंकि गेल तीन मैचों की इस सीरीज में नहीं खेल रहे। वह हालांकि एकदिवसीय श्रृंखला में खेलेंगे।