फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvIND: महज 10 रन बनाते ही विराट तोड़ देंगे गप्टिल का रिकॉर्ड, लिस्ट में सबसे आगे रोहित

Sat, 03 Aug 2019 08:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास टी-20 इंटरनेशनल का एक खास मुकाम हासिल करने का मौका है। शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 रन बनाते ही कप्तान कोहली टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान ऊपर पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में विराट से आगे न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। अगर चीकू फ्लोरिडा में 9 रन बना लेते हैं तो कीवी ओपनर गप्टिल की बराबरी कर लेंगे और 10 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social Media
विराट के नाम 67 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 2263 रन हैं और सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए विराट के लिए यह आंकड़ा पार करना कोई मुश्किल काम नहीं दिख रहा है। कीवी क्रिकेटर गप्टिल ने 76 मैचों में 33.91 की औसत से 2272 रन बनाए हैं। वह सबसे अधिक टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social media
इस लिस्ट में टॉप क्रिकेटर की बात करें तो भारतीय ओपनर रोहित 2331 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। अगली स्लाइड में देखिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट..
विज्ञापन

4 of 4
विराट रोहित - फोटो : social media
रोहित शर्मा (भारत): 2331 रन
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड): 2272 रन
विराट कोहली (भारत): 2263 रन
शोएब मलिक (पाकिस्तान): 2263 रन
ब्रैंडन मैकलम (न्यूजीलैंड): 2140 रन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें