फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से नाखुश हैं बचपन के कोच, बोले- पता नहीं वह ऐसा क्यों कर रहा है

Wed, 26 Oct 2022 10:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने बताया है कि वह गलती कर रहे हैं। इसी वजह से रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भी रोहित छोटे स्कोर पर आउट हो गए थे।
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है, लेकिन कप्तान रोहित का खराब फॉर्म सभी के लिए चिंता का विषय है। रोहित के कोच दिनेश लाड भी उनके आउट होने के तरीके से नाखुश हैं, उन्होंने कहा कि रोहित को जोखिम भरे शॉट खेलने की बजाय एंकर की भूमिका निभानी चाहिए और एक छोर संभालकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। 
विज्ञापन


रोहित पाकिस्तान के खिलाफ चार रन पर आउट हो गए थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भी सिर्फ 14 रन बना पाए थे। इस पर उनके कोच दिनेश लाड ने कहा, "हां, वह पिछले कुछ समय से ज्यादा जोखिम लेकर खेल रहा है, जो उसे नहीं करना चाहिए। मुझे नहीं पता कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। मुझे लगता है कि वह अत्यधिक आक्रामक खेल खेलने में गलती कर रहा है।" 

दिनेश लाड ने आगे कहा "मुझे लगता है कि उसे क्रीज पर अधिक समय बिताना चाहिए और अपना विकेट नहीं फेंकना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि वह पावरप्ले के पहले छह ओवरों में चांस ले। उसे अपना सामान्य और स्वाभाविक खेल खेलना चाहिए। उसे 17-18 ओवर तक खेलने की कोशिश करनी चाहिए और हर मैच में 70-80 रन बनाने चाहिए।"

T20 WC: मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने परिवार के साथ बिताया समय, पांड्या और चहल ने पत्नी के साथ शेयर की फोटो

विज्ञापन

रोहित के कोच ने कहा कि वह टी20 क्रिकेट में रोहित के खेल में बदलाव देखना चाहेंगे, खासकर टी20 विश्व कप में रोहित को अपना खेल बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा "उनके कोच के रूप में, मैं उन्हें एक एंकर के रूप में देखना चाहूंगा, न कि एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में, जो जोखिम भरे शॉट खेलता हो। अगर वह कुछ समय के लिए विकेट पर रहते हैं, तो वह लंबी और उपयोगी पारी खेलेंगे।

दिनेश ने कहा "वह हवा में बहुत अधिक खेलता है, शायद इसलिए कि कभी-कभी टी 20 क्रिकेट में इसकी आवश्यकता होती है। लेकिन मैं कहूंगा कि उसे नियंत्रित आक्रामकता के साथ जाना चाहिए। अगर वह जोखिम भरे शॉट्स कम खेलता है, तो वह हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगा।" रोहित के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए लाड ने कहा: "मैंने उनसे आखिरी बार विश्व कप में जाने से पहले बात की थी। हमने तकनीक के बारे में ज्यादा बात नहीं की क्योंकि उन्होंने भारत के लिए इतना क्रिकेट खेला है।

उन्होंने कहा, 'मैंने उसे क्रीज पर रहने और समझदारी से खेलने की सलाह दी। मैं हमेशा चाहता हूं कि वह आगे बढ़कर नेतृत्व करे और भारत की जीत में ज्यादा से ज्यादा योगदान दे। लेकिन उसे ऐसा करने का समय नहीं मिल रहा है, क्योंकि वह अपने विकेट फेंक रहा है।'

ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान

उन्होंने कहा, 'कई बार वह जल्दबाजी में शॉट खेलकर सस्ते में आउट हो जाते हैं और इसके लिए उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि रोहित आगामी मैचों में जोरदार वापसी करेंगे। लाड ने कहा "मुझे यकीन है कि रोहित बहुत मजबूती से वापसी करेगा। मुझे लगता है कि उसे थोड़ा धैर्य दिखाना चाहिए। उसे क्रीज पर अधिक समय बिताना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया में विकेट उसके खेल के लिए अनुकूल हैं। वह एक स्ट्रोक खेलने वाला खिलाड़ी है और वहां गेंद अच्छी तरह से बल्ले में आती है।

उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट में तकनीक के बारे में ज्यादा बात करना मुश्किल है। उसे खेल का अधिक आनंद लेना शुरू करना चाहिए और एक खिलाड़ी और कप्तान दोनों के रूप में देश के लिए अच्छा करना चाहिए।'

"मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं कि रोहित शर्मा टी 20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। जैसे भारत ने 2007 में अपने पहले विश्व कप में विश्व कप जीता था, मैं उन्हें कप्तान के रूप में अपने पदार्पण पर विश्व कप जीतते हुए देखना चाहता हूं।" 

WC: न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान का मैच धुला, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किसी एक का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की शानदार मैच जिताने वाली पारी पर लाड ने कहा "विराट कोहली ने अब तक की सबसे अच्छी टी20 पारी खेली है। सबसे अच्छी बात यह थी कि वह हमेशा नियंत्रण में थे। उन्होंने कभी भी गलत शॉट नहीं खेला।

"टी 20 क्रिकेट में, बहुत सारे कामचलाऊ शॉट हैं, जैसे रिवर्स स्वीप, स्कूप आदि, लेकिन विराट ने ऐसा कोई शॉट नहीं खेला। उन्होंने क्रिकेटिंग शॉट खेले। यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी।" उन्होंने यह भी कहा कि रोहित को पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार पारी के दौरान कोहली की तरह अनुकूलन और खेलने की कोशिश करनी चाहिए थी।

"मुझे लगता है कि रोहित फिर से मैच विजेता की तरह खेलना शुरू कर देगा। हम एक बार फिर से रोहित का सर्वश्रेष्ठ देखने वाले हैं, जैसे इंग्लैंड में 2019 विश्व कप में उन्होंने दिखाया था। उन्होंने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। वह एक बेहतरीन कप्तान हैं। उनमें आत्मविश्वास है। वह जानते हैं कि किस खिलाड़ी का कैसे उपयोग करना है और कैसे उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना है।

"विश्व कप जीतने की हमारी संभावना बढ़ गई है क्योंकि लय हमारे साथ है। रविवार को पाकिस्तान पर रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम सही लय में है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें