फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Negi: ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ने ठुकराई फैन की मांग, लिखा- ये मैं कर लेती हूं उसे...

Wed, 26 Oct 2022 09:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषभ पंत ने फैन ने ईशा नेगी के यूट्यूब चैनल पर पंत को देखने की इच्छा जाहिर की थी। इसके जवाब में ईशा नेगी ने लिखा कि ये मैं कर लेती हूं, उसे टीम पर फोकस करने दें। 
 
विज्ञापन
ईशा नेगी और ऋषभ पंत - फोटो : Isha Negi Instagram/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह टीम इंडिया के साथ हैं, लेकिन पहले मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। भारत का दूसरा मैच नीदरलैंड के साथ है और इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं। ऐसे में ऋषभ पंत को खेलने का मौका मिल सकता है। अगर पंत इस मौके को भुना पाते हैं तो भारत की टी20 टीम में भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से इस चैनल को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने एक वीडियो अपलोड कर अपने चैनल के बारे में बताया और लिखा "मेरे चैनल पर पहला यूट्यूब वीडियो। अभी देखें और अगले वीडियो के लिए कमेंट सेक्शन में सुझाव दें।" इसके बाद कई लोगों ने उनके यूट्यूब चैनल पर पंत को देखने की इच्छी जताई।
 

एक फैन ने लिखा "हम आपके यूट्यूब चैनल पर ऋषभ पंत को चाहते हैं।" हालांकि, ईशा ने उनकी मांग नहीं मानी और जवाब में लिखा "ये मैं कर लेती हूं, उसको टीम में फोकस करने देते हैं।"
विज्ञापन




पंत को जल्द मिल सकता है मौका
ऋषभ पंत को भले ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन आने वाले मैचों में रोहित उन्हें टीम में शामिल कर सकते हैं। दरअसल भारतीय टीम फिलहाल अक्षर पटेल एकमात्र बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसी वजह से अक्षर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन अक्षर बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 21 रन लुटा दिए थे। ऐसे में मैनेजमेंट अक्षर की जगह चहल को मौका दे सकता है और कार्तिक की जगह पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है। कार्तिक भी पाकिस्तान के खिलाफ छोटे स्कोर पर आउट हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें