फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फाइनल में हार के बाद आंसू नहीं रोक पाए रोहित-सिराज, फैंस भी हुए मायूस; रितिका-अनुष्का का टूटा दिल

Sun, 19 Nov 2023 10:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद हर भारतीय फैन मायूस हो गया। टीम के खिलाड़ी अपनी भावनाएं नहीं रोक सके। कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज तो कैमरे के सामने ही फूट पड़े।
विज्ञापन
हार के बाद कोहली को अनुष्का ने लगाया गले,सिराज और रोहित अपने आंसू नहीं रोक पाए - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया और छठी बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया। वहीं, टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी का एक दशक लंबा सूखा खत्म करने से चूक गई। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया था और अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में मिली हार ने सभी फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों का दिल भी तोड़ दिया। 
विज्ञापन


भारत की हार के बाद सभी खिलाड़ी मायूस हो गए। कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज अपने आंसू नहीं रोक पाए। रोहित तेजी से चलते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए। वहीं, सिराज को जसप्रीत बुमराह शांत कराते नजर आए। विराट कोहली भी इस हार के बाद बेहद निराश दिखे। खिलाड़ियों की पत्नियां और फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
 
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए।
विज्ञापन

 
 

ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें